फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Firing in cattle grazing dispute, two in custody

खेत में मवेशी चराने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो हिरासत में

Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Firing in cattle grazing dispute, two in custody
निघासन। क्षेत्र के गांव ढकवा गदियाना में गन्ने के खेत में जानवर चराने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद फायरिंग हुई और धारदार हथियार से जमकर मारपीट हुई। गोली लगने से एक और धारदार हथियार से तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ढकवा गदियाना निवासी जाकिर ने बताया उनका खेत गांव के दक्षिण गोतेबाज पुरवा के पास है। खेत में गन्ने की फसल बोई है। शनिवार सुबह 10 बजे उनका पुत्र हसरत खेत देखने के लिए गया था। गन्ने में गोतेबाजपुरवा निवासी भूरे अपने मवेशियों को चरा रहा था। हसरत ने जब मवेशी चराने से मना किया तो भूरे नाराज हो गया और हसरत की पिटाई करने लगा। पिटाई की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान जमकर मारपीट होने के बाद गोली भी चली। जाकिर के पेट में गोली लग गई। इसी पक्ष के नसरुद्दीन के बांका, नजाकत के दाएं हांथ में लाठी, शेर मोहम्मद के सिर में चोटें आई है। पुलिस ने जाकिर की तहरीर पर भूरे, यासिर, आसिम, मोहम्मद, साबिर, कादिम, चप्पू, नियामत निवासी गोतेबाज पुरवा के खिलाफ बलवा, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करते हुए भूरे, नौसाद को गिरफ्तार किया है। सीओ एसके जायसवाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed