फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fireworks lure market

आतिशबाजी से पटा बाजार

Sun, 08 Nov 2015 08:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 08 Nov 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
Fireworks lure market
दीपावली के चलते आतिशबाजी का बाजार सजने लगा है। दुकानों पर बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का सामान स्टाक है। लिहाजा एहतियात के तौर पर रविवार को एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीओ सिटी एमपी सिंह की अगुवाई में टीम ने शहर के पटाखा कारोबारियों के यहां छापेमारी की है। इस दौरान कोई दुुकानदार स्टाक रजिस्टर नहीं दिखा सका। लिहाजा स्टाक रजिस्टर मेंटेन करने के बाद ही आतिशबाजी बिक्री करने की अनुमति देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को देवकली रोड स्थित जाबिर की दुकान पर टीम ने छापा मारा, जहां दुकानदार स्टाक रजिस्टर नहीं दिखा सका। लिहाजा स्टाक और रजिस्टर का मिलान नहीं हो सका। इसके बाद टीम ने साबिर अली, राजू, मोहम्मद, अनुराग फायर वर्क्स पर छापेमारी की। यहां भी दुकानों पर स्टाक रजिस्टर नहीं मिले। लिहाजा एसडीएम ने आतिशबाजी की बिक्री पर रोक लगाते हुए पहले स्टाक रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही बिक्री कर सकेंगे। कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानें बंद हो गई। सीओ एमपी सिंह ने बताया कि बगैर लाइसेंस के कोई दुकान संचालित नहीं पाई गई है।
विज्ञापन

अवैध पटाखा बिक्री के खिलाफ अभियान
पलियाकलां।
पुलिस और प्रशासन ने अवैध पटाखा बिक्री के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। इसमें कई जगह छापे पड़े और मुख्य बाजार में लगी कई दुकानों को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम पीके सिंह, सीओ रामासरे सिंह, कोतवाल केपी सिंह ने मय दलबल के अभियान चलाया गया। वह मुख्य बाजार पहुंचे और यहां जमीन पर रखकर पटाखा बेचा जा रहा था। जिसे अधिकारियों ने हटवा दिया। साथ ही पटाखा कारोबारियों के लाइसेंस भी चेक किए गए। एक कारोबारी के यहां पहुंचकर प्रपत्र देखे और यहां लगी दुकानों को हटवाकर माल मेला मैदान में प्रस्तावित जगह पर लगाने के निर्देश दिए।  इसके बाद अधिकारी रामलीला मेला मैदान पहुंचे जहां पटाखा दुकानदारों से सुरक्षा निर्देशों के पालन को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed