फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fired on dissident leaders question the system of governance

असंतुष्ट प्रमुखों ने शासन की व्यवस्था पर दागे सवाल

Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fired on dissident leaders question the system of governance
meeting - फोटो : amar ujala
क्षेत्र पंचायत निधि और मनरेगा से कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव लंबित होने से नाराज ब्लाक प्रमुखों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्ययोजनाओं के पास न होने में बीडीओ सहित ब्लाक के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रमुखों ने अन्य मांगों को लेकर एक संयुक्त ज्ञापन डीएम को दिया। 15 दिन में समस्याओं का निस्तारण न होने पर समस्त ब्लाक प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। खास यह हैै कि ज्यादातर ब्लाक प्रमुख सपा समर्थित प्रत्याशी रहे हैैं।
विज्ञापन

सदर ब्लाक प्रमुख के पति आशुतोष वर्मा, नकहा के प्रमुख पवन कुमार गुप्ता ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि 18 मार्च 2016 को हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत निधि और मनरेगा से होने वाले कार्यों के प्रस्ताव बीडीओ को उपलब्ध करा दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं हुई हैै। उन्होंने क्षेत्र पंचायत अधिनियम 1961 के अनुसार क्षेत्र पंचायत स्तर पर समीक्षा कराने की मांग रखी। नि:शुल्क बोरिंग योजना में गड़बड़ी की शिकायत करते हुए लाभार्थियों की सूची प्रमुखों से सत्यापित कराने की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मदी के प्रमुख आशीष कुमार रस्तोगी, रमियाबेहड़ के प्रमुख प्रतिनिधि जयप्रकाश, फूलबेहड़ के मुन्ना यादव, ईसानगर के रिषीराज, बेेहजम के अनिल वर्मा के अलावा पसगवां, निघासन और धौरहरा के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed