{"_id":"583089804f1c1b5636901d43","slug":"fire-the-imagination-of-hygiene","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की अलख जगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की अलख जगाई
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय दिवस पर गोष्ठी कर रैलियां निकाली, संस्थाओं ने भी दिया सहयोग
विश्व शौचालय दिवस के मौके पर पहली बार जिले में स्वच्छता के प्रति विभिन्न कार्यक्रम के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। ब्लाक और ग्राम स्तर पर गोष्ठियां करने के बाद बच्चों ने रैलियां निकाली। लखीमपुर के ग्राम छाउछ में जिला समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित के नेतृत्व में गोष्ठी की गई, जिसके बाद बच्चों ने छाउछ चौराहे तक जागरूकता रैली निकालकर शौचालय प्रयोग करने का संदेश दिया।
जिले के समस्त ब्लाकों और ग्राम पंचायतों में हुए कार्यक्रमों की कड़ी में डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय की अगुवाई में भंसडिय़ा में गोष्ठी हुई, जहां शौचालय का प्रयोग करने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए डीपीआरओ ने इच्छुक आवेदकों को शौचालय बनवाने के लिए सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद बच्चों के साथ रैली निकाली गई। फिर डीपीआरओ ने गोला ब्लाक में हुए कार्यक्रम का जायजा लिया। वहीं जिला समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित ने बेहजम, मितौली और पसगवां में हुए कार्यक्रमों की मॉनीटरिंग की।
चाइल्ड लाइन संस्था ने ब्लाक नकहा के ग्राम पनगी खुर्द के प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बच्चों के साथ गोष्ठी की और रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। रैली में शामिल बच्चों ने घर-घर में शौचालय हो, इसका संदेश दिया। खुले में शौच जाने पर होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। साथ ही चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि संस्था अनाथ, बेसहारा बच्चों की मदद करती हैं। इस मौके पर चाइल्ड लाइन समन्वयक जीशान अंसारी, संतोष, विभा, रजनी, प्रियंका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
पलियाकलां। पार्टीसिपेटरी एक्शन फार कम्युनिटी एंपावरमेंट संस्था (पेस) ने पलिया खुर्द गांव में विश्व शौचालय दिवस पर कार्यक्रम किया, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को शौचालय के प्रति जागरूक किया।
संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को शौचालय के प्रयोग से होने वाले फायदे गिनाए। साथ ही शौचालय न बनाने पर होने वाली परेशानियों और बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में पुरुष और महिलाओं ने हमें शौचालय चाहिए बैनर पर हस्ताक्षर भी किए। प्रधान रामपाल की अगुवाई में सोमवार को ब्लाक पर ज्ञापन सौंपकर शौचालय की मांग करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में दुष्यंत मिश्रा, अर्जुन त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, नेहा मिश्रा, रामपति, विनय, रमन शामिल हुए।