{"_id":"5ee7bb668ebc3e432c0c1536","slug":"fire-on-crop-lakhimpur-news-bly409405437","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर सेंक्चुरी के कोरजोन में लगी आग, 70 हेक्टेयर से अधिक जंगल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुर सेंक्चुरी के कोरजोन में लगी आग, 70 हेक्टेयर से अधिक जंगल जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी के कोरजोन की मड़हा बीट में भीषण आग लग जाने से करीब 70 हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर राख हो गया। बड़े पेड़ों को तो अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन ग्राउंड फ्लोरा पूरी तरह तहस-नहस हो गया। आशंका जताई जा रही है कि कटरूआ बीनने वालों ने अपनी सुविधा के लिए जंगल में आग लगाई है। फिलहाल जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।
किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज के मड़हा जंगल में सोमवार सुबह सेक्शन 39 में अचानक आग लग गई। जब तक सूचना अफसरों तक पहुंची और वन कर्मी मौके पर पहुंचते तब तक आग ने जंगल के एक बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने परंपरागत तरीकों, फायर ब्लोअर और पानी के टैंकरों से बौछार डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान करीब 100 हेक्टेयर जंगल का ग्राउंड फ्लोरा जल गया है। कुछ सूखे पेड़ों के भी जलने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि वन अपराधियों या जंगल में घुसपैठ कर कटरूआ बीनने वाले लोगों ने आग लगाई है। फिलहाल जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा।
किशनपुर सेंक्चुरी कोरजोन की मड़हा बीट में सोमवार सुबह अचानक आग लगी थी। वन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया है। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। - मनोज सोनकर, उपनिदेशक, दुधवा नेशनल पार्क।