फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fire

आग लगने से 11 घर जलकर राख, दो युवतियां भी झुलसीं

Thu, 28 May 2020 10:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
fire
लखीमपुर खीरी। तीन गांवों में आग आग लगने से 11 घर जलकर राख हो गए। आग बुझाने की कोशिश में दो युवतियां भी झुलस गई
विज्ञापन

बिजुआ। गोला तहसील के ग्राम अंबारा में बुधवार रात 11 बजे के करीब श्रीपाल के जानवरों के छप्पर में आग लग गई। लोगों की जब तक नजर पड़ती आग ने पुत्तू लाल, कोमल, पंकज, रामस्वरूप, श्रीपाल, दुन्ना, अंकज, और अश्विनी कुमार के घरों को चपेट में ले लिया। कच्चे-पक्के घर आग की तेज लपटों में राख हो गए। दो हफ्ते बाद पुत्तू लाल की बिटिया की शादी होने वाली थी, वह दो दिन पहले बैंक से 95 हजार रुपये निकाल कर लाए थे, वहीं श्रीपाल ने अपना खेत एक लाख रुपये में गिरवी रखा था, वह पैसा भी रखा हुआ था। सब जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लॉकडाउन में वैसे ही लोग परेशान हैं, इस आग में तबाह कुछ लोगों के घर अब खाने को राशन तक नही है। आग में गेहूं, धान की फसल, बिस्तर के अलावा घर की पूरी गृहस्थी जल गई। आग बुझाने में पुत्तू की लड़की पूनम के हाथ भी झुलस गए हैं, पूनम की इसी महीने शादी भी है।
विज्ञापन

गुलरिया भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुजानटांडा में बुधवार देर शाम वेदपाल के घर से लगी आग ने पड़ोसी रामनिवास के घर को भी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों घर में रखा सामान कपड़ा, बरतन, अनाज, चारपाई, बिस्तर आदि जल गया। मौके पर भीरा एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने पलिया से फायर ब्रिगेड बुलाकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारणों का पता नहीं चला है। आग में खूंटे से बंधा एक पड्डा भी झुलस गया और घर से सामान निकालने में वेदपाल की 28 वर्षीय पत्नी भी काफी झुलस गई, जिसे बिजुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान ने आग की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुकरा। मैलानी थाना की कुकरा पुलिस चौकी की ग्राम पंचायत मूड़ा में करामत अली के घर में खाना बनाते समय सिलिंडर से आग लग गई। तेज लपट होने से महिलाएं शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल आईं। आग की लपटों से पूरा घर जलने से कपड़ा, बिस्तर, अनाज चारपाई आदि हजारों का नुकसान हुआ है। पंचायत मित्र अजय कुमार यादव की सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रमोद त्यागी, लेखपाल लालचंद यादव ने मौका मुआयना किया है। ग्राम प्रधान कमरुद्दीन ने पीड़ित को शासकीय सहायता दिलाने की मांग की है।

अग्निपीड़ितों से मुलाकात कर नायब तहसीलदार ने दिलाई सहायता
पलियाकलां। नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने गुरुवार को भीरा थाना क्षेत्र के सुजानटांडा गांव में अग्निपीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की। मेडिकल जांच कराने के साथ लेखपाल जगन्नाथ राना से रिपोर्ट बनाकर मदद की राशि जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed