फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fire

आग से तीन एकड़ गन्ना जला

Tue, 14 Apr 2020 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
fire
बांकेगंज। डीटीआर बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट कंपार्टमेंट 7,8 और नौ में दोपहर सूखी पड़ी पत्तियों में अचानक आग लग गई। फायर अलर्ट सिस्टम से जंगल में आग लगने की जानकारी मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलनी लगी। वन कर्मियों ने परंपरागत तरीकों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान करीब 25 हेक्टेयर क्षेत्र में जंगल का ग्राउंड फ्लोरा जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

वन विभाग ने आशंका जताई है कि जंगल में अवैध रूप से घुसे किसी व्यक्ति ने बीड़ी पीकर सूखी पत्तियों पर डाल दिया,जिससे यह आग लगी है। डीटीआर बफरजोन के डीडी डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

ममरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा मुल्तान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे से गुजरी 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से गांव के थम्मान लाल वर्मा का तीन एकड़ गन्ना जल गया है। गांव वाले और अग्निशमन दल के मौके पर पहुंचने के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। गांव के राकेश कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार वर्मा, थम्मनलाल आदि का कहना है कि जर्जर लाइन के संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन तार न बदलने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। थम्मनलाल ने गन्ना जलने की सूचना चीनी मिल, थाना हैदराबाद, तहसील प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed