{"_id":"5e933bcb8ebc3e78b71317bb","slug":"fire-lakhimpur-news-bly4024847159","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉपरपुरवा में भीषण आग से आठ घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉपरपुरवा में भीषण आग से आठ घर जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। गांव रकेहटी के मजरा टापरपुरवा में रविवार दोपहर अचानक लगी आग से आठ घर और तीन घारियां (पशुशाला) जलकर राख हो गईं। एक गाय व एक बछिया की जलकर मौत हो गई। शादी के लिए जोड़कर रखे 50 हजार रुपये नकद जल गए।
गांव टापरपुरवा निवासी बालकराम की घारी में रविवार दोपहर ढाई बजे आग लग गई। इससे उसमें बंधी गाय और बछिया की जलकर मौत हो गई। वहां रखा घरेलू सामान भी जल गया। आग ने पड़ोस के रमेश कुमार, बुधई, कलावती पत्नी स्व. भगौती, जगदीश, रतनू, केतका पत्नी स्व. गुरदीन, छोटे, हुलासी, दिनेश और प्रकाश के घरों को भी अपनी चपेट में लेकर राख कर दिया। कलावती के बेटे विनोद ने अपनी शादी के खर्च के लिए 50 हजार रुपये जोड़कर रखे थे। वे भी आग में जल गए। बाकी लोगों का बर्तन, कपड़ा, राशन आदि घर-गृहस्थी का तमाम सामान जल गया। प्रकाश ने भी अपने घर में रखे करीब 50 हजार रुपये जल जाने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों के अलावा रकेहटी पुलिस पिकेट के सिपाही दुष्यंत कुमार व अंकित कुमार ने आग बुझाने में मदद की। आग से करीब आठ लाख का नुकसान हुआ है। तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडे ने भी कानूनगो श्रीकांत शुक्ल और लेखपाल ज्योति प्रकाश वर्मा के साथ गांव जाकर नुकसान का आंकलन किया। साथ ही अग्निपीड़ितों को जल्द सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।