{"_id":"571a68744f1c1bb8608b472b","slug":"fire-four-villages-115-home-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांवों में लगी आग, 115 घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गांवों में लगी आग, 115 घर राख
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईसानगर और फूलबेहड़ क्षेत्र में हुआ अग्निकांड, पांच झुलसे, कई पशु झुलसे
थाना ईसानगर के गांव शिवपुर वनटुकरा और मूड़ी में आग लगने से 114 घर जलकर राख हो गए, जबकि फूलबेहड़ के गांव के एक घर में लगी आग से सबकुछ खाक हो गया। ईसानगर के गांव वनटुकरा में एक सुअर समेत तीस बकरियां भी आग में जिंदा जल गई। तीन महिलाएं और दो पुरुष भी झुलस गए। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
धौरहरा। थाना ईसानगर के गांव वनटुकरा मे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें 57 घर जलकर राख हो गए, एक सुअर भी जिंदा जल गया। देखते ही देखते पेशकार, बालक, खेमन, बुधई, शिवप्यारी, प्राणनाथ सहित 57 लोगों के घर राख हो गए। घरों में रखा सारा सामान सहित लाखो रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दूसरी घटना ईसानगर के ही मूड़ी गांव की है, जिसमे 55 घरों के अलावा 30 बकरियां जिंदा जल गईं। गुरुवार दोपहर बैठूं के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते कुन्नू, आलम, आरिफ रहूफ, रसीद, चंद्रिका, संकटा, नियामत, राममूर्ति, डोरेलाल, हरिश्चंद्र, नेकराम, प्रमोद सहित 55 लोगों के घर जलकर राख हो। घरों में रखा सारा सामान और लाखों रुपयों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गई। रहूफ की पांच बकरियां, इदरीस और मतीन की दो-दो और रिजवान की एक बकरी सहित कुल तीस बकरियां जलकर राख हो गईं। आग के दौरान सामान निकालने के चक्कर में रहीसा, जुलेखा, खातूना, राजू, बदलू झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने के चार घंटे के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड तमाशबीन बनकर लौट आई। नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मौके की जांच कर ली गई है। शनिवार तक लोगों को चेकों का वितरण किया जाएगा।
संदिग्ध हालात में घर जला, तहरीर दी
महेवागंज में फूलबेहड़ के अग्गरखुर्द गांव में बृहस्पतिवार रात एक ग्रामीण का घर संदिग्ध हालात मे जल गया। अग्निकांड में उसकी घर गृहस्थी सब जलकर राख हो गया। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
अग्गरखुर्द निवासी शीतल प्रसाद के घर बृहस्पतिवार रात उस वक्त आग लग गई, जब वह परिवार समेत गांव से बाहर गया था। देर रात वह वापस आया तो घर जला देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित का आरोप है कि किसी ने शरारत वश आग लगा दी। अग्निकांड में नकदी, अनाज और घरेलू सामान समेत हजारों का नुकसान हुआ है। जानकारी पाकर पुलिस गांव पहुंची। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
विधायक ने पीड़ितों को दिए चेक
फरधान। 20 अप्रैल को बम्हनियारपुर गांव में आग लग गई थी। इससे लगभग साठ परिवार प्रभावित हुए थे। तहसील प्रशासन की ओर से अग्निकांड में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए 78 लोगों को राहत सामग्री के अलावा चेक दिए गए। श्रीनगर के सपा विधायक रामसरन ने अग्निकांड पीड़ितों को चेक बांटे। इस मौके पर संजीव सिंह, ग्राम प्रधान जुल्फिकार अली, नायब तहसीलदार लालकृष्ण, कानूनगो सतीशचंद मिश्रा, लेखपाल बसंतलाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
रड़ा गांव में आठ घर राख
गुलरिया/बिजुआ में गोला तहसील के रड़ा गांव में गुरुवार की रात लगी आग से करीब आठ घर जल गए। विधायक विनय तिवारी ने गांव पहुंचकर अग्निकांड पीड़ितों की हरसंभव मदद करने के लिए प्रशासन से कहा। वहीं विधायक ने एक पांच हजार रुपये की सहायता की।
गोला तहसील के गांव रड़ा में गुरुवार रात को लगी आग में गांव के कप्तान सिंह, लल्लू सिंह, कमलेश, लालचंद, दाताराम, नरायनलाल, नरेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, रम्पा देवी, धमेन्द्र कुमार, हरेंद्र सिंह, सेवाराम, श्यामू समेत आठ लोगों के घर जल गए। इसमे सेवाराम की बेटी की शादी 28 अप्रैल को है, जिससे घर में रखा दहेज का पूरा सामान जल गया, जबकि लालचंद के घर में रखा सारा सामान और 30 हजार रुपये जल गए। शुक्रवार को विधायक विनय तिवारी गांव पहुंचे। उन्होंने एसडीएम गोला से वार्ता कर प्रभावित परिवारों को तुरंत ही आपदा राहत से मदद करने को कहा। विधायक ने एक प्रभावित परिवार को पांच हजार की मदद की है। गांव वालों ने गांव के ही व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है।