{"_id":"607b30ad8ebc3e8d1b2ecff0","slug":"fire-case-lakhimpur-news-bly444240360","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुनाखर टांडा में 36 और बिनौरा में छह घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुनाखर टांडा में 36 और बिनौरा में छह घर जलकर राख
विज्ञापन
निघासन के ग्राम बिनौरा में आग से जलता घर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। क्षेत्र के गांव धरमापुर के गुनाखर टांडा और बिनौरा में आग लगने से 42 घर जल गए। ग्रामीणों की मदद से दमकल विभाग ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस साल तहसील क्षेत्र का पहला भीषण अग्निकांड है।
गांव धर्मापुर के मजरा गुनाखर टांडा में शनिवार दोपहर कामता सिंह का घर अचानक जलने लगा। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रुप लेते हुए पड़ोसी मोती सिंह, महेश, शिवपाल, प्रभु, चरण सिंह, पूरन, रूप सिंह, कलावती, कपूर, करन, रामकिशोर, मिलाप सिंह, रतन, इमरती, सरवन, चितरसिंह, अतर समेत 36 घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग में महेंद्र सिंह का भैंसा, घर पर रखे 70 हजार रुपये नकद और पूरन के 25 हजार रुपये जलकर राख हो गए।
लेखपाल लावण्य कुमार ने करीब 18 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी। उधर, गांव बिनौरा में डिब्बिल के घर लगी आग से जमील, नफीस, छोटेलाल, समझदार, बबलू आदि के घर जलकर राख हो गए। घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि सारा सामान जलकर राख हो गया। दोनों गांवों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
आग से हजारों का नुकसान
गुलरिया। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत बीबीपुर में शुक्रवार शाम आग लगने से एक घर का सारा सामान जल गया।
बीबीपुर निवासी संजय कुमार यादव का घर गांव के बाहर छप्परनुमा बना हुआ है। संजय कुमार के घर पत्नी तथा बेटियों ने शाम को नवरात्र की पूजा करते हुए आरती की और जलती हुई ज्योति स्थापना के पास रख दी और घर में काम में लग गईं। अचानक तेज हवा का झोंका आने से फूस उड़कर आरती के ऊपर आ गया, जिससे आग लग गई। आग से घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, चारपाई, बिस्तर आदि हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। संवाद