फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fierce family members angry with the death of the mother after delivery, fierce ruckus

प्रसव के बाद प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजन, जमकर हंगामा

Thu, 14 Oct 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fierce family members angry with the death of the mother after delivery, fierce ruckus
घरवालों से मामले की जानकारी करते सीएचसी अधीक्षक।

हंगामे के बाद सीएचसी प्रभारी ने सील किया अस्पताल
विज्ञापन

शिव हास्पिटल की शाखा के नाम पर बगैर पंजीकरण चल रहा था अस्पताल

फरधान। एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत पर गुस्साए परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजन चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक फरधान डॉ. अमित बाजपेयी ने अस्पताल सील कर दिया। जांच में पता चला कि यह अस्पताल बगैर पंजीकरण के गोला स्थित शिव हास्पिटल की शाखा के नाम पर अवैध रूप से चल रहा था।
मैलानी थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर ग्रंट डाटपुर निवासी शिवसरन की पत्नी नीलम देवी (30) को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर गोला के शिव हास्पिटल में भर्ती कराया था। दोपहर करीब 11 बजे नीलम देवी ने बेटी को जन्म दिया। बताते हैं कि प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों ठीक थे। प्रसव के बाद डॉक्टर ने नीलम को खून की कमी बताकर लालपुर में चल रहे अस्पताल में भेज दिया। वहां खून चढ़ाने के दौरान शाम करीब छह बजे नीलम की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि उस वक्त हास्पिटल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। नीलम की हालत बिगड़ती देख अस्पताल कर्मचारी मरीज को रेफर करने के बहाने हास्पिटल में बाहर से ताला लगाकर चला गया। कुछ देर बाद परिजन ने देखा तो नीलम की मौत हो चुकी थी। इस पर परिजन का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा शुरू कर दिया। इसका पता लगने पर पुलिस अस्पताल जा पहुंची। परिजन नीलम की मौत की वजह चिकित्सकों की लापरवाही बता रहे थे। पुलिस ने इसकी सूचना सीएमओ को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान के अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेयी ने हास्पिटल सीज कर दिया। एसआई प्रदीप सिंह ने बताया परिजन के तहरीर देने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लालपुर का शिव हास्पिटल अवैध रूप चल रहा था। इसका रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है। गोला के हास्पिटल की शाखा के रूप में इसके संचालित होने की जानकारी मिली है। अन्य कई कमियां होने के कारण सीज दिया गया है। - डॉ. अमित बाजपेयी, सीएचसी अधीक्षक फरधान

महिला हमारे अस्पताल में भर्ती नहीं थी। उसकी मौत बाहर हो गई थी। महिला एनीमिया की मरीज थी। परिवार वाले जबरन भर्ती करने को कह रहे थे। नीलम की मौत किस कारण हुई जानकारी मुझे नहीं है। मेरे हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन है। गोला का अस्पताल दूसरा है, उससे मेरा कोई लेना देना नहीं। - डॉ. अमित पांडेय, शिव हास्पिटल लालपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed