{"_id":"691c6342e472d1fd781409fa3e20eb2e","slug":"fever-death-of-another-child-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक और बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक और बच्ची की मौत
बांकेगंज
Updated Thu, 10 Sep 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा सहित क्षेत्र में तेज बुखार के प्रकोप से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार शाम कस्बे से सटे गांव झाऊपुर में दाताराम की तीन वर्षीय बेटी राधिका को गले में तेज दर्द और उल्टियां होने के बाद तेज बुखार आया। परिवारीजन उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद रेफर स्लिप थमा दी। अस्पताल से वापस घर आने के बाद तेज बुखार से कांप रही राधिका की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। इसको लेकर राधिका के घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बांकेगंज कस्बा सहित क्षेत्र में तेज बुखार से छह लोगों की जान जा चुकी है। इसमें कस्बे से सटे गांव रमतलिया निवासी अरुण कुमार की आठ वर्षीय पुत्री लक्ष्मी, गांव कुकरा निवासी सात वर्षीय सना, आठ वर्षीय फिजा, 15 वर्षीय सन्नो और मैलानी निवासी राजू की तीन वर्षीय पुत्री खुशी शामिल हैं।
बिजुआ अस्पताल में संभावित जेई के दो मरीज भर्ती
बिजुआ। सीएचसी में रोजाना तेज बुखार पीड़ित कई मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। दिनेश के 14 साल के पुत्र अमित को करीब 15 दिन पहले तेज बुखार आया था, घर वाले उसे पहले बिजुआ सीएचसी लेकर आए। यहां से उन्होंने गांव के झोलाछाप डॉक्टरों से भी इलाज कराया। एक बार फिर तबियत बिगड़ने पर उसे बुधवार रात को दोबारा सीएचसी लाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं डिमरौल निवासी रामाधार की 14 साल की पुत्री कुसुमा को भी इलाज के लिए लाया गया है, उसे भी कई दिनों से बुखार आ रहा था।