फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Female doctor found missing under the inspection of ACMO

एसीएमओ के निरीक्षण में गायब मिली महिला डॉक्टर

Wed, 17 Nov 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Female doctor found missing under the inspection of ACMO
निरीक्षण के दौरान गंदगी देखते एसीएमओ। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर के निर्देश पर मंगलवार को एसीएमओ ने शहर के सभी नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें दो पर ताला लगा मिला और एक में गंदगी का अंबार मिला। सीएमओ ने अनुपस्थित स्टाफ पर विभागीय कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहरवासियों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने के लिए शहर में तीन और गोला में एक नगरीय स्वास्थ्य केंद्र है। मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर औचक निरीक्षण अभियान चला। इस क्रम में एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार व डॉ. वीसी पंत दोपहर करीब डेढ़ बजे नगरीय स्वास्थ्य केंद्र नौरंगाबाद पहुंचे। स्टाफ नर्स रमन मिश्रा, वार्ड आया पूनम कश्यप उपस्थित और डॉ. अमृता सिंह सहित अन्य कर्मचारी नदारद मिले। केंद्र के भीतर गंदगी का अंबार मिला। सफाई कर्मी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को साफ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं 02:35 पर निर्मलनगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटकता मिला। उधर, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने 01.30 बजे गोटैय्याबाग केंद्र पहुंचे। वहां भी ताला लगा मिला। इसके बाद एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता और डॉ. कुलदीप आदिम ने गोला के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र ऊंचीभूड़ का निरीक्षण किया। वहां सिर्फ फार्मासिस्ट उपस्थित मिला। जबकि अन्य कर्मचारी नदारद मिले। निरीक्षण रिपोर्ट मिलने पर सीएमओ ने अनुपस्थित महिला डॉक्टर और कर्मचारियों पर विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed