फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   federation is in suport to the gipsy drivers

दुधवा आंदोलन: जिप्सी चालकों के साथ शामिल हुआ फेडरेशन

Wed, 03 Feb 2016 07:29 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Wed, 03 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
federation is in suport to the gipsy drivers
गौरतलब है कि दुधवा के जिप्सी चालकों ने आरोप लगाया था कि डीएम के इशारे पर उनकी जिप्सियों को उठाया गया, फिर उन्हें सीज करने और किशनपुर में कर्मियों की पिटाई आदि भी की गई। इसी के चलते 28 जनवरी से उन्होंने कार्य बहिष्कार कर रखा है। इसके चलते करीब दो दिन दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों को भ्रमण नहीं कराया जा सका था। बुधवार की सुबह सभी जिप्सी चालक, गाइड, दैनिक कर्मी मुख्यालय में एकत्र हुए और यहां फेडरेशन के पदाधिकारी और सदस्य भी आ गए। उन्होंने यहां धरने पर बैठक कर प्रदर्शन और नारेबाजी की। कहा कि वह आंदोलन में शामिल हो चुके हैं और जब तक शामिल रहेंगे जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

लाखों का नुकसान और साख पर बट्टा लगा
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन इस दौरान कई दिन बंद हो चुका है, इससे दुधवा के राजस्व को लाखों का नुकसान हुआ है। 15 नवंबर को दुधवा नेशनल पार्क के नवीन सत्र का उद्घाटन होता है। सूत्रों के मुताबिक पर्यटकों से प्रवेश शुल्क के रूप में करीब दस हजार रुपये पार्क को मिलते थे। प्राइवेट वाहनों से रोड टैक्स के रूप में प्रति वाहन करीब तीन सौ रुपये वसूल किए जाते थे। यहां रोजाना करीब 25 से 30 वाहन यहां आ जाते थे, जिससे प्रतिदिन इससे आए करीब 75 सौ रुपये थी। सलूकापुर से हाथी की सवारी कराई जाती थी और यहां मौजूद पांच हाथी करीब तीन चक्कर प्रतिदिन पर्यटकों को सैर कराते थे। प्रति चार व्यक्ति हाथी की सवारी का किराया छह सौ रुपये है। इससे हाथी एक दिन में करीब 15 चक्कर लगाते थे और इससे करीब नौ हजार रुपये की आय प्रतिदिन थी।
विज्ञापन

थारू हट खाली और पसरा चारों ओर सन्नाटा
- कैंटीन में भी दिख रहा है सन्नाटा
पलियाकलां। हालात के चलते दुधवा में तमाम सैलानियों को मायूसी का सामना करना पड़ा है और तमाम मायूसी के साथ वापस लौट गए हैं। कई ने हालात को देखते हुए यहां आने का कार्यक्रम ही स्थगित कर दिया है। दुधवा में चारों ओर सन्नाटा पसरा है और कैंटीन में भी सन्नाटा ही दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन समेत कई संगठनों के प्रदेश पदाधिकारी आएंगे दुधवा
फेडरेशन ऑफ फारेस्ट, वन रक्षक संघ समेत कई संगठनों के प्रदेश पदाधिकारी एक दो दिन में  यहां आ रहे हैं और वह यहां आकर दुधवा पहुंचकर आंदोलन को गति देंगे।
वन्य जीवों की सुरक्षा राम भरोसे
पलियाकलां। फेडरेशन ऑफ फारेस्ट की हड़ताल से पार्क संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा अब राम भरोसे हो गई है। पार्क की सीमाएं खुली हैं और ज्यादातर नेपाल और भारतीय आबादी वाले क्षेत्रों से सटी हुईं हैं। इन पर इतने कर्मियों की तैैनाती के बाद भी कटान और शिकार का खतरा मंडराता रहता है। अगर कर्मी ही नहीं हुए तो इनकी सुरक्षा व्यवस्था का क्या हाल होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

शस्त्र और हाथी जमा करने का एलान
फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वह छह फरवरी को अपने शस्त्र जमा कर देंगे। इसके बाद वह पालतू हाथियों को प्रशासन को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed