फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fear of science subject will go away, e-comics will help

Lakhimpur Kheri News: विज्ञान विषय का भय होगा दूर, ई-कॉमिक्स करेगी मदद

Sat, 13 Sep 2025 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fear of science subject will go away, e-comics will help
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय में भय न लगे इसको लेकर ई-कॉमिक्स उनकी मददगार बनेगी। इस ई-कॉमिक्स में विज्ञान के नियमों को सरल तरीके से बताया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ई-कॉमिक्स आने के बाद निश्चित तौर पर कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अमूमन देखा जाता है कि बच्चों के अंदर विज्ञान और गणित विषय को लेकर मन में डर बैठ जाता है। इससे परीक्षा में उनके नंबर कम हो जाते हैं। इसी को लेकर अब बच्चों के लिए ई-कॉमिक्स तैयार की जा रही है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यार्थियों को गणित व विज्ञान विषय को आसानी से समझने और ग्रहण करने योग्य बनाने के नवाचार को बढ़ाने के लिए एससीईआरटी प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि ई-कॉमिक्स में गुरुत्वाकर्षण बल, आर्किमिडीज के सिद्धांत, पदार्थ के विभिन्न अवस्थाएं इत्यादि को आसान और रोचक तरीके से बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नवाचार को मुख्य रूप से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों में स्डेम (एसडीईएम अर्थात साइनस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित) लर्निंग में सहायता देने के अलावा उनमें कल्पनाशीलता को बढ़ाना है। बताया कि ई-कॉमिक्स में वैज्ञानिक कहानियों से विभिन्न संक्रियाओं एवं नियमों को रोचक ढंग से समझने तथा विज्ञान को स्पष्ट एवं रोचक बनाने के लिए किया गया है। ई-कॉमिक्स के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों, अवधारणाओं को परिभाषित करने या उनके शब्द बताने में आने वाली कठिनाइयों को दूर कर रोचक और सरल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed