{"_id":"5f63b02f8ebc3ef4753ae113","slug":"father-died-when-he-left-his-daughter-in-laws-house-lakhimpur-news-bly420189971","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को ससुराल छोड़ने आए पिता की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को ससुराल छोड़ने आए पिता की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
बिजुआ में सड़क हादसे में घायल युवक एंबुलेंस के इंतजार में। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ। लखीमपुर-भीरा मार्ग पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। इसी बीच किसी वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बेटी को उसकी ससुराल बाइक से छोड़ने आया था। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया।
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के टांडा ग्राम पंचायत के मजरा पयागपुर निवासी अन्नूलाल (42) पुत्र रामस्वरूप की पुत्री का विवाह छह माह पूर्व भीरा थाना इलाके के मंहरिया टांडा गांव में हुआ था। वह गांव में अपने परिवार के गुड्डू (28) पुत्र इंद्र सिंह को लेकर एक बाइक से पुत्री को उसकी ससुराल छोड़ने चला आया। गुड्डू की ससुराल इटकुटी में है इसलिए वह भी आया था। शाम पांच बजे मंहरिया में पुत्री के घर से दोनों लोग वापस पयागपुर जाने के लिए चल दिए। भानपुर गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक वहां पड़े पत्थरों पर फिसलकर पलट गई। बाइक पर पीछे बैठे अन्नू लाल बीच सड़क पर जा गिरे। इस बीच पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसके सिर को कुचल दिया। दुर्घटना में गुड्डू भी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर करीब 45 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने अन्नूलाल को मृत घोषित कर दिया। घायल गुड्डू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर मृतक की पुत्री और गुड्डू के इटकुटी निवासी रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। हादसे की खबर जब अन्नूलाल के गांव पहुंची तो वहां कोहराम मच गया।