{"_id":"0a3c2ed5664822ee5446748510ed9b25","slug":"fateh-singh-paid-tributes-to-shaheed-captain-ncc-cadets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कैप्टन फतेह सिंह को श्रद्धांजलि दी एनसीसी कैडेट्स ने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कैप्टन फतेह सिंह को श्रद्धांजलि दी एनसीसी कैडेट्स ने
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 05 Jan 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन फतेह सिंह जिले में वर्ष 2005 में तैनात रहे। उनके शहीद होने की खबर सुनकर जिले के एनसीसी कैड्टस में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को एनसीसी कार्यालय पर कैप्टन फतेह सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कैडेट्स ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा सलामी दी।
कैप्टन फतेह सिंह यहां जिले में वर्ष 2005 से सितंबर 2006 तक सूबेदार मेजर के पद पर तैनात रहे थे। वाईडी डिग्री कॉलेज के एनसीसी प्रभारी डॉ.संजय कुमार ने बताया कि कैप्टन फतेहचंद अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज थे वे यहां कैडे्टस को निशानेबाजी सिखाया करते थे। उनके मार्गदर्शन में जिले के कई कैडेट्स अच्छे निशानेबाज बने। वे बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। पठानकोट आतंकी हमले में उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही जिले के सभी एनसीसी कैडे्टस और उनके जानने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। एनसीसी कार्यालय में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा की गई यहां कैडेट्स ने उनके चित्र पर पुष्प मालाएं चढ़ाईं तथा उन्हें सलामी दी। इस मौके पर तमाम एनसीसी कैडेट्स और अन्य लोग उपस्थित रहे।