{"_id":"f74be6963818031bfca67d2730923218","slug":"fast-start-for-chhath-puja-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा के लिए व्रत शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा के लिए व्रत शुरू
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजा के लिए महिलाओं ने रविवार से व्रत की शुरू कर दिया है। महिलाओं का व्रत तीन दिन तक चलेगा। 17 की शाम और 18 नवंबर की अलसुबह महिलाएं सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी।
उधर छठ पूजन को लेकर बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। फल, पूजन सामग्री समेत अन्य सामानों की खरीदारी के लिए महिलाएं भी बाजार में जुटने लगी हैं। छठ पूजा के लिए महिलाओं ने रविवार को दिनभर निर्जला व्रत रहने के बाद देर शाम खीर-रोटी खाकर व्रत खोला। सोमवार को भी महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रहेंगी और देर शाम लौकी की दाल और चावल खाकर व्रत खोलेंगी। मंगलवार से महिलाओं का 24 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। 18 नवंबर की सुबह पूजन कर उगते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद अपना व्रत खोलेंगी।
आयोजन समिति की तैयारी पूरी
छठ पूजा आयोजन समिति ने 17 नवंबर की शाम शहर के सेठघाट पर होने वाली पूजा के लिए तैयारी पर चर्चा की। समिति अध्यक्ष अंबिका सिंह यादव ने बताया कि उबड़-खाबड़ घाटों को जेसीबी से दुरुस्त कराया गया है और प्रकाश की व्यवस्था की गई है। 18 नवंबर को प्रसाद वितरण के साथ छठ पूजा संपन्न होगी।