{"_id":"c1941000e46e487368c4f6dc4115424a","slug":"farmers-to-withdraw-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर मुकदमे वापस लेने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर मुकदमे वापस लेने की मांग
निघासन।
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मजदूर संगठन ने पलिया में गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर प्रदर्शन करने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए डीएम को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। बताया गया कि वीएम सिंह 27 फरवरी को कस्बे के गोपाल शंकर पांडे की बाग में किसानों की सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की गई।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा की अगुवाई में एक बैठक हुई। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बैंक से कर्जा लेता है तो उसे ब्याज देना पड़ता है, लेकिन किसानों का पैसा साल भर नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि 77 दिन चीनी मिल चली है और किसानों को करीब दो सप्ताह का ही भुगतान दिया गया है, जिससे किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। वहां पर पलिया में दर्ज किसानों पर मुकदमे वापस लेने के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रामनरायन को सौंपा। श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि 27 फरवरी को वीएम सिंह कस्बे की गोपाल शंकर पांडे की बाग में आकर किसानों की सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान कुलदीप सिंह, धर्मेंद्र, अमर जीत सिंह, हरि सिंह, मान सिंह, काके, रामकुमार मौर्य, मनोज, मोहम्मद अहमद, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।