फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers hold meeting after beating up witness of Tikunia violence, appeal to celebrate Holi at home

तिकुनिया हिंसा के गवाह से मारपीट के बाद किसानों ने की बैठक, होली घर पर ही मनाने की अपील

Sun, 13 Mar 2022 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers hold meeting after beating up witness of Tikunia violence, appeal to celebrate Holi at home
तिकुनिया गुरुद्वारे में बुलाई गई पंचायत में जुटे किसान - फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनिया। तिकुनिया हिंसा के गवाह किसान दिलजोत सिंह पर हमले से उपजे रोष के बाद किसानों ने पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। बैठक में भारतीय सिख संगठन के अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क ने किसानों से होली के मद्देनजर संयम बरतने की अपील की। कहा कि किसान अपने घरों पर रहकर ही होली मनाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में तिकुनिया हिंसा के गवाह और किसान दिलजोत सिंह के साथ भाजपा के विजय जुलूस में शामिल लोगों के मारपीट करने से किसानों में रोष है। आरोप है कि भाजपा की जीत के बाद तिकुनिया हिंसा के गवाहों को धमकी दी गई है। शनिवार को कौड़ियाला गुरुद्वारे में घटना के विरोध में बुलाई गई बैठक में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में चर्चा करते हुए किसान नेता जसवीर सिंह विर्क और भाकियू जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने किसानों से सतर्क रहते हुए संयम बरतने की अपील की। किसान नेताओं ने अपील की कि होली के चलते सभी किसान संयम रखें और घर पर ही होली मनाएं। बाहर होली मनाने के दौरान उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर किसी अशोभनीय टिप्पणी या विडियो का प्रसारण न करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचा किसानों का प्रतिनिधि मंडल- बैठक के बाद पांच किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए एक आरोपी पर पगड़ी से छेड़छाड़ की धारा बढ़ाने और एक आरोपी को छोड़ने की बात कही गई। प्रधिनिधिमंडल में शामिल नवजोत सिंह, दिलबाग सिंह, गुरमीत सिंह रंधावा, जरनैल सिंह और कुलवंत सिंह ने कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम से सभी बिंदुओं पर चर्चा की।
साथ ही आरोपी बनाए गए पवन को जेल से बाहर निकालने का प्रार्थनापत्र दिया। बैठक में सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क, किसान नेता अमनदीप सिंह संधू, ओंकार सिंह, जग्गा सिंह, रघुवीर सिंह, बाज सिंह आजाद आदि किसान मौजूद रहे। उधर, पुलिस ने बताया कि प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया गया है और 295 की धारा बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया गया है।

पांचों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - जबकि दिलजोत सिंह से मारपीट करने वाले पांचों आरोपी रामू, मुन्ना, आशीष, पवन और अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। जबकि, रिपोर्ट में शामिल अन्य पांच-छह आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed