{"_id":"5f6ce7f58ebc3ed9f24a2fe6","slug":"farmer-death-lakhimpur-news-bly421017230","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
मझगईं। इलाके के तिकोना फार्म निवासी किसान अपने खेत से घर आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पलिया सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजन में कोहराम मच गया है। परिजन ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बा के मजरा तिकोना फार्म निवासी 48 वर्षीय अवतार सिंह उर्फ लालू बुधवार शाम करीब सात बजे खाना खाकर पैदल अपने खेत पर तरफ गया था। वहां से वापस आते समय घर से कुछ दूरी पर किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर गए और तत्काल घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। असमय मौत से परिजन में कोहराम मचा हुआ है। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव घर ले गए और गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन के मुताबिक मृतक लालू का एक पुत्र व एक पुत्री है। किसान सपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। अंतिम संस्कार में प्रधानपति अवधेश गुप्ता, मोहम्मद शाहिद, भानू प्रताप, सुखदेव सिंह, नितिन गुप्ता, मोबीन अहमद, रामशंकर पांडेय, निजामुद्दीन समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दुर्घटना में घायल युवक की लखनऊ ले जाते समय मौत
बिजुआ। भीरा लखीमपुर हाईवे पर बुधवार देर शाम हुई दुर्घटना में घायलों में से एक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य को होश आ गया है।
बुधवार देर शाम को गुलरिया गांव की ईदगाह के पास दो बाइकों की भिड़त में तीन लोग घायल हुए थे। घायलों में एक बाइक पर सवार युवक बस्तौली निवासी राजबंधु बाजपेई के रूप में हो गई थी, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोग बेहोश थे, पुलिस को उनके जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान थाना क्षेत्र के ही इब्राहिमपुर गांव निवासी जाबिर शाह के रूप में की, दूसरे घायल के पास बाइक के कागज मिले, इस आधार पर पुलिस ने अस्पताल के रिकार्ड में उसका नाम अमर सिंह लिखवाया। घायलों में से दो को लखीमपुर इलाज के लिए रेफर किया गया था। घायल जाबिर शाह के परिवार के लोग जब देर रात को लखीमपुर अस्पताल पहुंचे तो दूसरे घायल की पहचान जाबिर के भतीजे तनवीर (20) पुत्र नादिर शाह के रूप में की। लखीमपुर अस्पताल में तनवीर की हालत खराब होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया था, जहां गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर बस्तौली निवासी राजबंधु का इलाज लखीमपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, रेफर
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग पर बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कस्बा सिकंद्राबाद निवासी महबूब अली(65) गुरुवार की शाम दवा लेने साइकिल से जा रहे थे। कस्बे के निकट तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे महबूब अली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक समेत भाग गया। मौके पर लगी भीड़ ने घटना की सूचना सिकंद्राबाद चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी हनुमंत लाल तिवारी ने घायल को सीएचसी बेहजम भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।