{"_id":"8dc4739330af49dd0953a9d670e276d2","slug":"farmer-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया की किल्लत पर बिफरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया की किल्लत पर बिफरे किसान
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Dec 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान दिवस में जनपद में यूरिया खाद की किल्लत और धान खरीद में धांधली का
विज्ञापन
मुद्दा छाया रहा। किसानों से जुड़ी दोनों अहम समस्याओं को लेकर कई
क्षेत्रों से आए किसानों ने त्वरित निराकरण की मांग की है। सीडीओ नितीश
कुमार ने धान क्रय केंद्रों पर अब तक हुई खरीद में शामिल 10 फीसदी किसानों
की रैंडम जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में उप निदेशक कृषि शिवकुमार केसरी ने वनरोज की समस्या से निपटने के लिए खेतों के आसपास गोमूत्र के छिड़काव का सुझाव दिया। किसानों को बताया गया कि वनरोज को मारने के लिए बीडीओ और एसडीएम से अनुमति प्राप्त की जा सकती है। नकहा ब्लाक के किसानों ने क्षेत्र में तीन राजकीय नलकूप खराब होने की शिकायत की। इस पर डीडी ने नलकूप विभाग के अधिकारी को शीघ्र नलकूप ठीक कराने के निर्देश दिए। किसानों ने सघन मिनी डेयरी परियोजना के स्वरूप को छोटा करने की मांग की है, इस पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह निराकरण का आश्वासन दिया है। एआर कोआपरेेटिव आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सीतापुर में यूरिया की रैैक लगेगी जहां से सीधे समितियों पर खाद भेजी जाएगी।
किसानों ने गोला चीनी मिल का बकाया भुगतान न होने की समस्या रखी। इस पर जिला गन्ना अधिकारी के प्रतिनिधि प्रजापति ने दिसंबर के अंत तक भुगतान कराने का आश्वासन दिया। सीडीओ नितीश कुमार ने डिप्टी आरएमओ सीबी उत्तम को धान खरीद का 10 प्रतिशत रैंडम चेकिंग से सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। बैैठक में डीडी कृषि ने कहा कि अधिक मूल्य पर यूरिया की बिक्री कहीं हो रही है तो उसकी जानकारी जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह और उप कृषि निदेशक को अवश्य दें।
बैैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी बलिराम वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहेल, डॉ. प्रदीप विसेन, सहायक निदेशक सूचना प्रदीप चौहान, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्याम सुंदर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।