फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farewell to Lord Gajanan by taking out a procession

Lakhimpur Kheri News: शोभायात्रा निकालकर दी भगवान गजानन को विदाई

Sat, 06 Sep 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farewell to Lord Gajanan by taking out a procession
गोमती नदी में गजानन की मूर्ति को विसर्जित करते लोग। संवाद
भीखमपुर। कस्बे में शोभायात्रा निकालकर भगवान गणेश को विदाई दी गई। सैकड़ों श्रद्धालु बैंड-बाजा सहित अबीर गुलाल खेलते व उड़ाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोमती नदी पहुंचे। वहां गजानन की मूर्ति को विसर्जित किया।
विज्ञापन


शिव मंदिर कोठार और काली माता मंदिर में विराजित भगवान गजानन महराज की विदाई के लिए अनंत चतुर्दशी के दिन शोभायात्रा निकाली गई। विसर्जन समारोह से एक दिन पहले यजमानों ने हवन-पूजन किया। सुबह 12 बजे महिलाएं, कन्याएं और श्रद्धालुओं ने बप्पा की मूर्ति को उठाया लोगों की आंखों में आंसू आ गए। सभी उत्साह में नाचते-गाते हुए कस्बे में बैंड बाजा सहित रंग खेलते हुए रामजानकी मंदिर पहुंचे। यहां भगवान गणेश की मूर्ति को तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। जयकारा लगाते हुए लोग टेढ़ेनाथ गोमती नदी के तट पर पहुंचे। वहां पूजा-पाठ के बाद दोनों मूर्तियों को नदी में विधि-विधान से विसर्जित कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंडित अतुल दीक्षित, श्रवण कुमार, यजमान विदनेश शुक्ला, राजेंद्र पांडे, संयोजक आशीष त्रिवेदी, वीरेश पांडे, प्रधान विमलेश कुमारी, पूर्व प्रधान अर्चना पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed