फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Exit poll failed...voters turned the tables

Lakhimpur Kheri News: एग्जिट पोल फेल... मतदाताओं ने पलट दी बाजी

Wed, 05 Jun 2024 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Exit poll failed...voters turned the tables
लखीमपुर खीरी। खीरी और धौरहरा सीट पर एग्जिट पोल में दिखाए गए सभी अनुमान फेल हो गए। मतदाताओं ने बड़ा उलटफेर किया। दो दशकों से भाजपा के कब्जे वाली सीटें सपा की झोली में डाल दीं। राजनीतिक विश्लेषकों का गुणा-भाग भी यहां पूरी तरह से फेल रहा।
विज्ञापन

खीरी सीट से अजय मिश्र टेनी और धौरहरा से रेखा वर्मा दो बार से सांसद थीं। इस लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के नेता और समर्थक इनकी जीत को लेकर आश्वस्त थे। रही-सही कसर एग्जिट पोल ने पूरी कर दी। एक जून की देर शाम आए एग्जिट पोल में खीरी और धौरहरा दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत दिखाई जा रही थी।
विज्ञापन

यह देख समर्थक भी उत्साहित हो गए थे। सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं हुईं। जीत की अग्रिम बधाई दी जाने लगी। उधर, सपा-बसपा और कांग्रेस के नेता इसपर सवाल उठा रहे थे। चौक-चौराहों पर भी चर्चा हो रही थी। मंगलवार को नतीजे आए तो एग्जिट पोल पूरी तरह से गलत साबित हुआ। -----
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं का मिजाज भांप नहीं सकीं एजेंसियां
सर्वे एजेंसियां खीरी और धौरहरा सीट के मतदाताओं का मिजाज भांपने में नाकाम रहीं। वोटर का मूड क्या है। तराई के जिले की चुनावी बयार किस दिशा में बह रही है, यह समझ नहीं सकीं। जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दे इस चुनाव में हावी रहे। यही वजह है कि दोनों सीटें गठबंधन के खाते में चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed