फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Excessive expectations can also be harmful: Dr. Vani Gupta

अत्याधिक अपेक्षाएं भी हो सकती हैं नुकसानदायक : डॉ. वाणी गुप्ता

Thu, 11 Sep 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Excessive expectations can also be harmful: Dr. Vani Gupta
मेडिकल कॉलेज देवकली में गोष्ठी को संबो​धित करतीं प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मेडिकल कॉलेज देवकली में प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इसमें मेडिकल कॉलेज में शिक्षारत छात्र-छात्राओं को आत्महत्या जैसे गंभीर विषय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जानकारी दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. वाणी गुप्ता ने बताया कि आपकी अत्याधिक अपेक्षाएं भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। अगर आपके हिसाब से सब कुछ हो रहा है तो आप कभी भी आत्महत्या के बारे में नहीं सोचते हैं, लेकिन जैसे ही विपरीत परिस्थितियां होने लगती हैं तो मन में नकारात्मकता भर जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में आत्मविश्वास में कमी आपको आत्महत्या के लिए प्रेरित कर सकती है। अगर कोई समस्या आपके सामने आती है तो उसके बारे में अधिक से अधिक लोगों को बता सकते है, ताकि आपकी समस्या का समाधान हो सके। आत्महत्या एक सामाजिक क्रियाकलाप है, यह मानसिक बीमारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी को मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित कुमार गुप्ता, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डाॅ. अमित सिंह, मनोचिकित्सक डाॅ. अखिलेश शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनीत व एफएमजी इर्न्टन डॉ. जानवी शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस दौरान एनसीडी सेल से डॉ. राकेश गुप्ता, विजय वर्मा, स्तुति कक्कड, अतुल पाण्डेय, देव नन्दन श्रीवास्तव व विवेक मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed