{"_id":"648dfc37793c3dabf80f24a4","slug":"evening-tea-stopped-prisoners-are-drinking-mango-pan-to-avoid-the-heat-lakhimpur-news-c-4-1-184577-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शाम की चाय बंद, गर्मी से बचने को बंदी पी रहे आम का पना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शाम की चाय बंद, गर्मी से बचने को बंदी पी रहे आम का पना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के चलते जिला जेल के बंदियों को शाम के समय मिलने वाली चाय बंद कर दी गई हैं। जेल में दोपहर में मिलने वाला पना बंदियों को गर्मी से राहत दे रहा है।
जेल मैनुअल के अनुसार बंदियों को सुबह और शाम मिलने वाली चाय जून तक बंद रहेगी। जिला जेल में इस समय 1400 से अधिक बंदी हैं। महिला बंदियों की संख्या 50 से अधिक है। जेलर पंकज सिंह ने बताया कि गर्मी में बंदियों को आम का पना पिलाया जा रहा है। ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगे हैं। मुलाकातियों को भी वाटर कूलर के पानी की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा बैरकों में घड़े की व्यवस्था भी कराई गई है। जुलाई में शाम के चाय की व्यवस्था फिर से शुरू हो जाएगी।
योग से निरोग रहने का सबक सीख रहे बंदी
जिला जेल में प्रतिदिन योग क्लास लग रही है। जेल के दो बंदी अन्य बंदियों को योग से निरोग रहने का सबक सिखा रहे हैं। सुबह के समय लगने वाली योग कक्षा में 30 से 35 बंदी योग करते हैं। तनाव प्रबंधन व योगासनों से बीमारियों के बचाव की सीख दी जा रही है।