{"_id":"5da75c4d8ebc3e014a68a691","slug":"esnex-lakhimpur-news-bly3804855199","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग जेई के घर निकला आठ फुट लंबा सांप, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग जेई के घर निकला आठ फुट लंबा सांप, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। विद्युत उपकेंद्र की हाइडिल कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पावर कॉरपोरेशन के एक जेई के क्वार्टर में आठ फुट लंबा सांप निकला। पहले लोगों ने उसे अजगर समझा, लेकिन वह था पगइया। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग को तो सूचना दे दी, साथ ही कई लोग दूसरे इंतजामों में लग गए। उनमें से एक व्यक्ति एक सपेरा को ले आया जिसने सांप को पकड़कर बोरे में बंद कर दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
सुबह लगभग नौ बजे विद्युत विभाग के जेई (ग्रामीण) विद्यासागर के आवास पर एक आठ फुट लंबा सांप निकलने से वहां भगदड़ मच गई। सूचना कॉलोनी के अन्य लोगों को हुई तो वह भी अपने घरों से बाहर आ गए। जेई ने मामले की सूचना वन विभाग को दी लेकिन उससे पहले ही कोई सपेरे को बुला लाया। जिसने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर बोरे में बंद किया। इसके बाद पहुंची वन विभाग की टीम के हवाले सांप कर दिया गया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यहां आवास काफी जर्जर हालत में हैं। साथ ही आसपास झाड़ियां होने के कारण आए दिन कोई न कोई जीव घरों में घुस जाता है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।