फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Enhanced move cashless currency market then paused

बाजार में करेंसी बढ़ी तो थमे कैशलेस के कदम

Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Enhanced move cashless currency market then paused
cashless - फोटो : amar ujala
शिक्षा, जागरूकता की कमी कैशलेस लेनदेन में बाधक
विज्ञापन

पेट्रोल पंप, बड़े शोरूम तक ही सीमित हैं स्वाइप मशीनें

नोटबंदी के बाद कैशलेस लेनदेन तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। जिले में अभी तक कुछ शापिंग मॉल, पेट्रोल पंपों, कुछ इलेक्ट्रानिक्स दुकानों, सराफा, कपड़ों के बड़े शो रूम पर स्वाइप मशीनें लगी हैं। बावजूद इसके बहुत कम लोग ही स्वाइप मशीनों के जरिए लेनदेन कर रहे हैं।  इधर बैंकों से पर्याप्त कैश मिलने से भी कैशलेस इकोनॉमी की ओर बढ़ते कदम थम गए हैं। 
शिक्षा और जागरूकता की कमी के चलते अधिकतर लोग कैशलेस एकोनॉमी के बारे में जानते ही नहीं। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके पास एटीएम और क्रेडिट कार्ड हैं लेकिन वे उनका इस्तेमाल करना नहीं जानते। दुकानदारों की बात करें तो वे स्वाइप मशीनों के जरिये भुगतान लेने से इसलिए परहेज करते हैं कि एक हजार रुपये से अधिक का भुगतान लेने पर कुछ धनराशि की कटौती हो जाती है। बिजली, पानी, टेलीफोन के बिल पेटीएम, आधार कार्ड पैन कार्ड और क्रेडिट कार्ड से करने में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बैंक प्रबंधकों का कहना है कि स्वाइप मशीनों की मांग बढ़ी है। मांग के अनुरूप मशीनें स्टाल भी की जा रही हैं लेकिन मांग अपेक्षा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

दो राशन की दुकानों पर होगा कैशलेस लेनदेन
जिले में दो राशन की दुकानें भी कैशलेस होने जा रही हैं। लखीमपुर ब्लाक के खेतौसा गांव और मोहम्मदी ब्लाक के खेतौरा गांव में सभी राशन कार्ड धारकों के बैंक एकाउंट और मोबाइल नंबर हैं। इन्हें आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। खेतौसा गांव में 177 और खेतौरा में 602 कार्ड धारक है। जिला पूर्ति अधिकारी अभिनव सिंह ने बताया कि इन गांवों में उपभोक्ताओं को राशन लेने पर नकद भुगतान नहीं करना पड़ेगा उनके खाते से पैसा डेबिट होकर कोटेदार के खाते में क्रेडिट हो जाएगा। इससे कोटेदार वितरण में हेराफेरी नहीं कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैशलेस इकोनॉमी के लिए बैंकों की तैयारी पूरी है। मांग के अनुरूप स्वाइप मशीनें स्टाल की जा रही हैं। जागरूकता के अभाव में कैशलेस एकोनॉमी अपेक्षा के अनुरूप परवान नहीं चढ़ पा रही है।
-डॉ. एके द्विवेदी, लीड बैंक मैनेजर, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed