{"_id":"2b48bb5d95569dc7af0be4e66952eb1f","slug":"encroachment-demolition-drive-then-flop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर फ्लाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर फ्लाप
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 23 Mar 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर टांय-टांय फिस्स हो गया है। महज रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाने के बाद इस अभियान को रोक दिया गया। अभियान रुकने का नतीजा यह हुआ कि जो अतिक्रमण नगर पालिका ने हटाया था वहां एक सप्ताह बाद फिर लोगों ने कब्जा कर लिया है।
इस बार नगर पालिका ने शहर को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए बाकायदा एक रोस्टर जारी किया था। इसके मुताबिक 18 मार्च को हीरालाल धर्मशाला से डॉन बास्को स्कूल तक, 19 मार्च को गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज चौराहे से शाहपुरा कोठी चौराहे तक, 20 मार्च को शाहपुरा कोठी चौराहे से ऐरा रोड स्थित रघुनाथ हॉस्पिटल तक, 21 मार्च को हीरालाल धर्मशाला से मिश्राना चौकी होते हुए मुक्तिधाम मार्ग तक, 22 मार्च को इमली चौराहे से आनंद टाकीज रोड तक, 23 मार्च को ओवरब्रिज रेलवे क्रासिंग से बेहजम रोड तक और 24 मार्च को ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग से एलआरपी चौराहे तक अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाना था।
इस रोस्टर के एक दिन पहले रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाया गया था लेकिन अगले ही दिन से अतिक्रमण अभियान नहीं चल सका। इससे लोग निश्चिंत हो गए। अतिक्रमण हटने के एक सप्ताह बाद ही स्टेशन रोड पर फिर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। ओवरब्रिज के नीचे इतना ज्यादा अतिक्रमण है कि रिक्शा तो दूर लोगों को पैदल चलना तक मुश्किल है। कुछ यही हाल अन्य सड़कों का भी है।
विज्ञापन
उधर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते अतिक्रमण अभियान में रुकावट आई है। जल्दी ही यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि वे खुद अतिक्रमण हटा लें ताकि अभियान के दौरान असुविधा न हो।