{"_id":"58a8526c4f1c1b5833d88e53","slug":"encouraged-by-thee-savare","type":"story","status":"publish","title_hn":"...हौसला तेरी कृपा से सावरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...हौसला तेरी कृपा से सावरे
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
श्याम महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाटू श्याम के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
खाटू श्याम मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव का आयोजन
श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का आठवां वार्षिकोत्सव श्याम महोत्सव के रूप में स्थानीय श्याम मंदिर में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु का भव्य श्रंगार कर छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। प्रसिद्ध भजन गायक हरमिंदर सिंह रोमी ने श्याम प्रभु का गुणगान किया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
अग्रवाल मारवाड़ी ठाकुरद्वारा कमेटी, श्याम भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीश्याम महोत्सव में आयोजित भजन संध्या में कलकत्ता से आए भजन गायक हरमिंदर सिंह रोमी ने श्याम प्रेमियों को देर रात तक मीठे-मीठे भजन सुनाकर श्याम रस से सराबोर कर दिया। श्याम प्रेमियों ने अपने आराध्य प्रभु श्याम प्रभु का नख सिख श्रंगार किया। जरी और गोटे की पोशाक, रत्नजड़ित स्वर्ण आभूषण और फूलों से सजाकर छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया। श्याम मंदिर को भी महोत्सव के लिए फूलों, बिजली की झालरों और गुब्बारों से सजाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु का श्रंगार आरती और भोग से हुआ। इसके बार रोमी ने ‘म्हारा श्यामजी म्हारे सिर पर रख दे हाथ, गुजरी तेरी कृपा से, हौसला तेरी कृपा से सावरे’ आदि भजनों से माहौल को श्याममय कर दिया। श्याम भक्त मंडल और ठाकुरद्वारा कमेटी के महेश अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2009 में आज ही के दिन प्रभु के मंदिर का निर्माण हुआ था और इस अवसर को यादगार बनाने के लिए हर वर्ष इसी दिन श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का समापन प्रभु की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ कई श्याम प्रेमियों ने प्रभु के दर्शन का आशीर्वाद प्राप्त किया।