फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Encourage the youth to join Clean India Mission

उत्साही युवाओं को स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने का मौका 

Sun, 16 Apr 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी Updated Sun, 16 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Encourage the youth to join Clean India Mission
युवा शक्ति - फोटो : SELF
उत्साही युवाओं को स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने का मौका 
विज्ञापन

गांवों को ओडीएफ बनाने के लिए करेंगे काम
प्रत्येक ब्लाक में चुने जाएंगे चैपिंयन, मिलेगा मानदेय

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने की मुहिम से उत्साही युवाओं को जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा। इसके लिए शासन ने ब्लॉक स्तर पर ऐसे युवाओं का चयन करने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें काम करने के एवज में प्रतिदिन 230 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक युवाओं को ब्लॉक स्तर पर बीडीओ/ एडीओ पंचायत कार्यालय में आवेदन करना होगा। 
केंद्र सरकार ने गांवों को ओडीएफ बनाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास तेज कर दिए हैं, नतीजन इस जिले को दिसंबर 2017 तक एक लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला है। इसके साथ ही 550 गांवों को ओडीएफ बनाने की चुनौती मिली है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद जिला पंचायत राज विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन को धार देने की कवायद तेज कर दी है, जिसके तहत मैन पावर बढ़ाने की तैयारी है। डीपीआरओ ने फुल टाइम इच्छुक व्यक्तियों का चयन करने के निर्देश सभी एडीओ (पंचायत) को दिए हैं। प्रत्येक ब्लॉक पर अधिकतम 15 युवाओं का चयन किया जाएगा, जिसमें स्वयं सेवी, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वरीयता दी जाएगी। इस कार्य के लिए ब्लॉकों पर चयनित व्यक्तियों को चैंपियन के तौर पर जाना जाएगा, जो गांवों में रुककर स्वच्छता का संदेश लोगों तक पहुंचाकर जागरूक करेंगे। जिला समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित ने बताया कि चयन के बाद चैंपियन को यूनिसेफ के सहयोग पांच दिवसीय प्रशिक्षण 28 अप्रैल से दो मई 2017 तक दिया जाएगा। 
विज्ञापन

-----
पांच सदस्यीय टीमें करेंगी गतिविधियां
चैंपियन की पांच सदस्यीय टीमें बनाई जाएंगी, जो चयनित गांवों में पांच दिन प्रवास कर संपूर्ण स्वच्छता विधा का क्रियान्वयन कराएंगे। टीम के सदस्यों को रहने, खाने, नाश्ता के लिए 230 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed