फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   employees of the dudhva proceed a procession

दुधवा में कर्मियों ने निकला जुलूस, प्रदर्शन और नारेबाजी

Thu, 11 Feb 2016 07:47 PM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 11 Feb 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
employees of the dudhva proceed a procession
गौरतलब है दुधवा में 27 जनवरी को  जिप्सी चालक, नेचर गाइडों ने हड़ताल शुरू कर दी थी और इसमें एक दो दिन बाद दुधवा के दैनिक कर्मी भी शामिल हो लिए थे। हड़ताल से पर्यटन ठप हो गया था और फिर डीडी ने सरकारी वाहनों से पर्यटन को शुरू कराया था। हालांकि दो दिन बाद सरकारी वाहनों के चालक भी कर्मचारियों के दबाव में हड़ताल पर चले गए थे। इसी क्रम में फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन भी हड़ताल में शामिल हो गई और दुधवा के विभागीय कार्य भी बंद हो गए। एफडी संजय सिंह और डीडी पीपी सिंह की कर्मियों को मनाने की मुहिम भी बेकार साबित हुई। बुधवार को फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय पदाधिकारियों से मिलने के लिए रवाना हुआ था जो बृहस्पतिवार को लौट आया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रांतीय पदाधिकारियों से बात हो गई है और वह डीएम के खिलाफ कार्रवाई का एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। करीब तीन दिन बाद वह भी यहां आकर आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। गुरुवार को दुधवा के कर्मियों, जिप्सी चालकों और गाइडों, दैनिक कर्मचारियों ने कैंपस में ही जुलूस निकला और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान डीएम पर कार्रवाई की मांग की। आंदोलन के चलते पार्क में पर्यटन ठप रहा और परिसर, हट, कैंटीन सभी सूने रहे। रिसेप्शन पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ इक्का दुक्का सैलानी आए भी तो वह लौट गए।
विज्ञापन

... तो किया गया धोखा
 बुधवार को कई नेचर गाइड और जिप्सी चालकों के हस्ताक्षर वाला व्हाट्सअप पर जारी हुए पत्र को कई जिप्सी चालकों और गाइडों ने धोखा बताया। उनके मुताबिक को यह बात साफ हो गई कि आंदोलन खत्म होने की खबर महज अफवाह भर थी। उन्होंने बताया कि कुछ अपने ही लोगों ने उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए थे और कहा था कि इसमें  मांग लिखकर ऊपर भेजेंगे। जिप्सी चालकों और गाइडों कहा कि यह धोखा था और वह अभी हड़ताल पर हैं। वह  पार्क कर्मियों के साथ आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन

साजिश कर दी जाएगी नाकाम
फेडरेशन आफ फारेस्ट के पदाधिकारी पतिराज सिंह, रामकुमार आदि ने कहा कि उनके आंदोलन को गतिहीन करने के लिए साजिशें रची जा रही हैं। सब साजिशें नाकाम कर दी जाएंगी। कहा कि धोखे से हस्ताक्षर करवा लेना भी इसी साजिश का हिस्सा था जो नाकाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed