फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Employee dies while working in sugar mill in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: चीनी मिल में काम करते वक्त कर्मचारी की मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया ये आरोप

Mon, 06 Nov 2023 04:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 04:17 PM IST
सार

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट अजबापुर में रविवार शाम एक कर्मचारी की मौत हो गई। बताया गया है कि ऊंचाई से गिरने पर हादसा हुआ है। परिजनों ने मिल प्रबंधन की लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाया। जबकि प्रबंधन का कहना है कि कर्मचारी को हार्ट अटैक आया था।  

विज्ञापन
Employee dies while working in sugar mill in Lakhimpur kheri
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट अजबापुर में मिल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मिल प्रशासन की लापरवाही के चलते ऊंचाई से गिरने की वजह से कर्मचारी की मौत होने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के गांव पिपरा पांडे निवासी कर्मचारी 40 वर्षीय ओमप्रकाश शुक्ला अजबापुर चीनी मिल में 20 वर्ष से बतौर फिटर स्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। रविवार को वह दोपहर 2:00 से रात 10:00 बजे की शिफ्ट में कार्य कर रहे थे। शाम करीब सात बजे काम करते समय वह अचानक गिर गए। साथी कर्मचारियों ने इसकी सूचना मिल अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन


मिल के अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मिल की एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले जाया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने मिल प्रशासन पर लगाए आरोप
मृतक के भाई जयव्रत शुक्ला ने बताया कि उनका भाई ओमप्रकाश चीनी मिल में काम कर रहा था। काम करते समय अचानक वह ऊंचाई से गिर गया, जिससे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मिल के अधिकारियों ने तुरंत सूचना न देकर जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजने के बाद हादसे की सूचना दी। मृतक के सिर और पीठ पर चोट के निशान थे। नाक और सिर से खून भी निकला था। हादसा मिल प्रशासन की लापरवाही के कारण हुआ है। मिल अधिकारी हादसे को बीमारी बताकर दुर्घटना से खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। 

एचआर हेड केएन राय का कहना है कि कर्मचारी ग्राउंड फ्लोर पर काम करते वक्त हार्ट अटैक पड़ने से अचानक गिर गया। सूचना के बाद उसे डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां पर ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल कम होने के पर प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए शाहजहांपुर भेजा गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। 

उधर, मामले में एसएचओ पसगवां दीपक राठौर ने बताया कि मिल प्रशासन ने कर्मचारी की मौत की सूचना दी है। मृतक का शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। तहरीर मिली तो जांच की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed