फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elephant dies after getting stuck in septic tank of toilet

Lakhimpur Kheri News: शौचालय के सेप्टिक टैंक में फंसने से हाथी की मौत

Thu, 17 Aug 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Elephant dies after getting stuck in septic tank of toilet
धनगढ़ी-नेपाल में हाथी के शव के पास लगी भीड़।
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल की सीमा से लगे कंचनपुर जिले में शुक्लाफांटा नेशनल पार्क के तहत सामुदायिक कार्यालय के शौचालय के सेप्टिक टैंक में फंसने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई।
विज्ञापन


वार्ड सात कालापानी के सामुदायिक वन में बुधवार की रात एक जंगली हाथी घूम रहा था। इस दौरान कार्यालय के पीछे बने शौचालय के सेप्टिक टैंक में हाथी का पिछला हिस्सा गिरकर फंस गया। काफी कोशिशों के बाद भी भारी-भरकम शरीर की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब स्थानीय लोग और वनकर्मी वहां पहुंचे तो हाथी के शव को देखकर हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद शव पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने के साथ ही उसको बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed