फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   electrification

लखीमपुर बांकेगंज के बीच विद्युतीकरण कार्य का ट्रायल

Fri, 03 Sep 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
electrification
रेल विद्युत लाइन का ट्रायल करने से पहले इंजन का पूजन करते कार्यदायी संस्था के अधिकारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर से बांकेगंज रेलवे स्टेशन तक बृहस्पतिवार को विद्युत इंजन से विद्युतीकरण कार्य का ट्रायल हुआ। कार्यदायी संस्था की टीम शाम सात बजे विद्युत इंजन से बांकेगंज के लिए रवाना हुई। निरीक्षण टीम ने 35 मिनट में बांकेगंज की दूरी तय की जबकि वापसी में टीम इलेक्ट्रिक इंजन से 33 मिनट में लखीमपुर पहुंची।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था रेलविकास निगम के अधिकारी इलेक्ट्रिक इंजन से दोपहर तीन बजे लखीमपुर स्टेशन पहुंचे। अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक लोको का विधि विधान से पूजन किया और शाम सात बजे टीम स्पीड ट्रायल के लिए बांकेेगंज रवाना हुई। विद्युत लाइन का निरीक्षण करते हुए इलेक्ट्रिक इंजन से टीम 7.35 पर बांकेगंज पहुंची। इसके बाद टीम पुन: इंजन का पूजन कर 7.45 पर रवाना होकर 8.18 पर लखीमपुर पहुंची। कार्यदायी संस्था के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि ट्रायल के दौरान टीम ने इलेक्ट्रिक इंजन से करेंट कनेक्शन एवं सिग्नल विजबिलिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन से विद्युत लाइन का निरीक्षण सफल रहा। इसकी रिपोर्ट डीआरएम कार्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद लखीमपुर बांकेगंज के बीच इलेक्ट्रिक रेललाइन का रेल संरक्षा आयुक्त से निरीक्षण कराया जाएगा,जिससे इसके बाद विद्युत ट्रेनों का संचालन शुरू हो सके। टीम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर एन के सिंह, बीके सिंह, अरविंद वर्मा, जसवंत कुमार, परियोजना अधिकारी आरडी यादव, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed