फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity supply faltered due to rain, power supply remained disrupted for five hours in many places

Lakhimpur Kheri News: बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, कई जगह पांच घंटे गुल रही

Sun, 14 Sep 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 14 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply faltered due to rain, power supply remained disrupted for five hours in many places
बारिश के दौरान मोहल्ला हिदायत नगर में हुआ जल भराव। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार तड़के बारिश होने से शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। नई बस्ती, छाउछ, ईदगाह, गढ़ी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह के समय बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं के आगे पानी का संकट बना रहा। सुबह नौ से 10 बजे के बीच आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले में सुबह करीब पांच बजे बारिश शुरू होते ही बत्ती गुल हो गई। अक्सर बारिश के दौरान बिजली काट दी जाती है। बारिश बंद होने के बाद नई बस्ती, बहादुरनगर, सिकटिहा, काशीनगर, गढ़ी, ईदगाह, छाउछ, राजापुर, राजाजीपुरम आदि मोहल्लों में आपूर्ति नहीं आई। पता चला कि बारिश के चलते कई जगह फॉल्ट हो गए है। तार टूटा तो कहीं ट्राॅसफार्मर में खराब आने से बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

हालांकि, बारिश थमते ही कर्मचारियों ने पेट्राेलिंग कर फॉल्ट को दुरुस्त कराया। किसी मोहल्लों में सुबह नौ बजे और कहीं 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। गनीमत रही कि रविवार को अवकाश था, नहीं तो स्कूली बच्चों व ऑफिस जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता। नई बस्ती उपकेंद्र के एसडीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के चलते कुछ दिक्कत रही। कुछ देर बाद ही आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed