फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electricity

बिजली की अघोषित कटौती बढ़ने से आम जनता परेशान

Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity
लखीमपुर खीरी। गर्मी बढ़ने के साथ ही जनपद में बिजली का संकट गहराने लगा है। पिछले कुछ दिनों से बेतहाशा बिजली कटौती बढ़ गई है। शनिवार की सुबह कलक्ट्रेट स्थित विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए अंडर ग्राउंड केबल में खराबी आने से दर्जन भर मोहल्लों में सुबह आठ बजे से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली कर्मचारी फॉल्ट को ढूंढते रहे, लेकिन दोपहर तक कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद दूसरी अंडरग्राउंड केबल से अपराह्न दो बजे के बाद बिजली सप्लाई चालू हो सकी, लेकिन ट्रिपिंग की समस्या से बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांवों में 10 से 12 घंटे बिजली कटौती हो रही है। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। यह हाल तब है कि ओयल में नया बिजलीघर चालू कर दिया गया है, जिससे बेहजम उपकेंद्र समेत ओयल नगर को सप्लाई दी जा रही है। इससे शहर के बिजलीघर व उपकेंद्रों पर लोड में कमी आई है, जिससे माना जा रहा था कि गर्मियों में बिजली की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा। इसके उलट गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही शहर में बिजली संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

लो-वोल्टेज की समस्या जस की तस बनी है, तो वहीं ट्रिपिंग से घंटे में चार बार बिजली सप्लाई गुल होती है। शनिवार को अंडर ग्राउंड केबल में खराबी आने से बिजली विभाग के कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए, लेकिन खराबी वाली जगह नहीं ढूंढ सके। इससे कलक्ट्रेट, ऑफिसर कालोनी, जोड़ी बंगला, शाहपुरा कोठी, हिदायतनगर, नौरंगाबाद, सलेमपुर आदि मोहल्लों में करीब आठ घंटे तक सप्लाई बाधित रही। इस दौरान लोग घरों में गर्मी से बिलबिला उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब केबल की खराबी ढूंढे नहीं मिली, तो मजबूरन दूसरी केबल से बिजली सप्लाई चालू की गई। एसडीओ अनुराग शर्मा ने बताया कि अंडर ग्राउंड केबल खराब हुई है, जिसकी मशीन से टेस्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए लखनऊ से मशीन मंगाई जाएगी। तभी खराबी वाली जगह का पता चलेगा। फिलहाल दूसरी केबिल से सप्लाई चालू की गई है।
-
लोगों ने कहा-बिजली संकट ने किया परेशान
बिजली की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे बमुश्किल 12 से 14 घंटे बिजली सप्लाई मिल पाती है। जर्जर तारों में आए-दिन फॉल्ट से शटडाउन लिए जाने के मामले बढ़ गए हैं। शनिवार को सुबह से बिजली गुल हो गई, जिससे पानी की किल्लत और गर्मी ने बेहाल कर दिया।
-रहीम खां, उपभोक्ता
-
मोहल्ले में बिजली कटौती काफी बढ़ गई है। इससे गर्मियों में हाल बेहाल है। दिन के अलावा रात में भी कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है। जबकि सरकार ने 24 घंटे बिजली सप्लाई देने के आदेश दिए हैं।
-रियासत, उपभोक्ता
-
जब बिजली की जरूरत होती है, तभी बिजली काट दी जाती है। रात के अलावा दिन में भी कटौती बढ़ गई है। गर्मी में बिजली कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर बिजली कर्मचारी फोन ही रिसीव नहीं करते हैं।

-प्रदीप कुमार, उपभोक्ता
-
बिजली कटौती के अलावा लो-वोल्टेज की समस्या भी रुला रही है। लो-वोल्टेल की वजह से पंखे-कूलर नहीं चल पा रहे हैं। दिन में कई बार बिजली काटी जा रही है और रात में भी रोस्टरिंग कर दी जाती है। इससे गर्मियों में नींद पूरी नहीं होती।
-श्यामू, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed