फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electrical department team and police cordon

बिजली विभाग की टीम और पुलिस बल को घेरा 

Sun, 02 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन। Updated Sun, 02 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
जेई ने 13 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

ग्रामीण ने शक पर एक व्यक्ति को पीटा, रिपोर्ट

गांव सुरजीपुरवा में मीटर रीडिंग लेने गए बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। सूचना पर जब जेई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो तमाम लोगों ने पुलिस बल और जेई को भी घेर लिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जेई ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर बिजली कर्मचारियों को कटिया चोरी करने वाले ग्रामीणों का नाम लिखाने के शक में लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्जकर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। 

गांव सुरजी पुरवा में उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग में शिकायत की थी कि उनके बिल अधिक आ रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जेई अजय कुशवाहा ने बिजली विभाग के कर्मचारी सुरेश और पंचम को मीटर रीडिंग लेने भेजा था। आरोप है कि वहां पर केबिल को काटकर उसमें कटिया डालकर बिजली जलाते हुए लोगों को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। इधर, एक ग्रामीण कर्मचारियों के सामने सामने कटिया डालने लगा। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो वह मारपीट पर आमाद हो गया। दोनों ने गांव के ही राजकुमार को बुलाया और कटिया डालने वाले ग्रामीणों के नाम नोट करने लगे। यह देखकर वहां पर अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए और सुरेश तथा पंचम की डायरी छीनकर मारपीट करने का प्रयास करने लगे। किसी तरह से दोनों ने भागकर गन्ने में छिपकर जान बचाई और जेई को मोबाइल पर मामले की सूचना दी। सूचना पर जेई अजय कुशवाहा थाने के दो सिपाहियों को लेकर गांव पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने जेई और सिपाहियों को भी घेर लिया और अभद्रता करने लगे। किसी तरह से ग्रामीणों को सिपाहियों और जेई ने समझाबुझाकर शांत कराया और लौट गए। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेई की तहरीर पर सुरजीपुरवा निवासी नंदराम, राधेश्याम, शिवप्रसाद, मेलाराम, अवधेश, नन्हू, नत्था, राकेश, सोहन, छेदा, दिनेश, जथा और इंद्रपाल के खिलाफ बिजली चोरी समेत कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर मुखबिरी के शक में गांव के ही तीन लोगों ने टीम के जाने के बाद राजकुमार की पिटाई कर दी। राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने कमलेश, विजयपाल और विनोद के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर उसका मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed