फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Electric train will start running from Lucknow to Shahgarh by September

Lakhimpur Kheri: सितंबर तक दौड़ने लगेगी लखनऊ से शाहगढ़ तक इलेक्ट्रिक ट्रेन, विद्युतीकरण कार्य का तेज

Mon, 21 Aug 2023 05:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Aug 2023 05:10 PM IST
सार

वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद जंगल के अंदर बाकी हिस्से में विद्युतीकरण कार्य की रफ्तार तेज हो गई है। सितंबर के मध्य तक शाहगढ़ तक इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Electric train will start running from Lucknow to Shahgarh by September
मैलानी में हुआ विद्युतीकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी से शाहगढ़ के बीच रेल विद्युतीकरण के लिए वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद जंगल के अंदर बाकी हिस्से में विद्युतीकरण कार्य की रफ्तार तेज हो गई है। सितंबर माह के पहले सप्ताह में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर (पीसीईई) गोरखपुर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण कर सकते हैं। उनकी क्लीन चिट मिलने के बाद सितंबर के मध्य तक शाहगढ़ तक इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


ऐशबाग से शाहगढ़ तक आमान-परिवर्तन के साथ ही विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। मैलानी और शाहगढ़ के बीच कुरैया हाल्ट के निकट करीब 500 मीटर रेलवे ट्रैक पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से होकर गुजरता है। कार्यदायी संस्था आरवीएनल ने इसके लिए वन विभाग से एनओसी मांगी थी। 

विज्ञापन

महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण 

कुछ ही दिन पहले वन विभाग ने एनओसी जारी की है। अनापत्ति प्रमाण-पत्र मिलते ही आरवीएनएल ने बचे हिस्से पर काम शुरू कर दिया है। रविवार को आरवीएनएल वाराणसी के महाप्रबंधक ने मैलानी से शाहगढ़ के बीच विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में विद्युतीकरण का काम करीब-करीब पूरा पाया गया है।

आरवीएनएल डॉलीगंज- पीलीभीत प्रखंड के प्रबंधक (विद्युत) केएम विश्वकर्मा ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर (पीसीईई) गोरखपुर निरीक्षण कर सकते हैं। निरीक्षण के बाद क्लीनचिट मिलने पर रेलवे विभाग लखनऊ से शाहगढ़ तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर देगा। इस बीच मैलानी से शाहगढ़ तक स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed