फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   election

कहीं लाटरी तो कहीं रिकाउंटिंग से चयन

Mon, 23 Mar 2015 10:39 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 23 Mar 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
election
जिले की 13 सहकारी गन्ना विकास समितियों में 473 डेलीगेट पदों के लिए सोमवार को हुए चुनाव में सोमवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ। हर बूथ पर किसानों को सैलाब उमड़ा। अरनीखाना, फरधान, मोहम्मदी, संपूर्णानगर और ऐरा समितियों में 70 से 75 फीसदी तक मतदान हुआ, जबकि जेबीगंज, लखीमपुर और भीरा में 69 फीसदी, पलिया में 53, मैगलगंज में 48, गोला में 49, संपूर्णानगर चीनी मिल समिति में 52 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के लिए करीब 1.51 लाख मतदाता पंजीकृत थे। कहीं लाटरी से डेलीकेट का चयन हुआ तो कहीं रिकाउंटिंग भी करानी पड़ी।
विज्ञापन

लखीमपुर समिति के लिए मौजी नसीरुद्दीन भवन परिसर में मतदेय स्थल बनाया गया, जहां 60 बूथों पर मतदान हुआ। 114 डेलीगेट पदों के लिए कुल 219 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनकी भाग्य का फैसला करने के लिए कुल 23325 पंजीकृत मतदाता थे, जिसमें 16079 मतदाताओं ने वोट डाले। निर्र्वाचन अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी और सहायक निर्वाचन अधिकारी पांडे की देखरेख में शांतिपूर्वक मतदान हुआ, जिसके बाद तीन बजे से मतगणना प्रारंभ हो गई। वहीं अरनीखाना समिति में 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गन्ना किसान मतदान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना समिति गोला के डेलीगेट के 246 पदों पर चुनाव के लिए मंडी समिति परिसर में 154 बूथ बने थे, जिन पर 308 पीठासीन अधिकारियों को लगाया गया। सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई, जिसमें 246 विजयी प्रत्याशियों को आरओ धर्मेंद्र सिंह और एआरओ दुर्गा प्रसाद ने प्रमाणपत्र वितरित किए। बेलाबोझी में रिकाउंटिंग और हरिहरपुर में लाटरी से परिणाम घोषित किया गया। ग्रंट नंबर 11 बूथ के पीठासीन अधिकारी पर बिना आईडी के वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए कमलेश वर्मा ने अधिकारियाें से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। सहकारी गन्ना विकास समिति के डेलीगेट के चुनाव में 62 पदों पर हुए चुनाव में कुल 75.9 फीसदी वोट पड़े। इसमें सहदेवा से रामसरन, ढकिया भाऊ से प्रेमचंद्र, मोहम्मदी सरांय से मुबारक और लुकमान खां, भंगेली के सुशील त्रिवेदी और ओमप्रकाश, भगनापुर से सुशीला देवी, धर्मपुर से सूरजमुखी, छतिया सरैया से शराफत अली और दिनेश, कंधरापुर से तिलकराम और विनोद कुमार, कुंवरपुर से प्रह्लाद आदि प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। 7631 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया।
पसगवां। क्षेत्र में डेलीगेट के चुनाव में 69.45 फीसदी वोट पड़े, जिसमें अमित शुक्ला, कुलदीप शुक्ला, सुधा पांडे, यासीन को विजयी घोषित किया गया। यहां 52 डेलीगेट के चुनाव के लिए 90 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल मतदाता 6762 थे। गांव दरियाबाद करम हुसैन में दोनों प्रत्याशी इंद्रपाल और हरवीर को 79-79 मत मिले, जहां लाटरी डालकर निर्णय किया गया। इसमें हरवीर को विजयी घोषित किया गया।
बेलरायां/तिकुनियां। सरयू सहकारी चीनी मिल में सामान्य निकाय के चुनाव में तेज धूप में भी मतदाता लाइन में लगे रहे। बूथ संख्या 41 क्षेत्र पढ़ुहा पर तैनात पीठासीन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि दोपहर बारह बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा था। बूथ संख्या 37 निबौरिया दरेहटी में मत पत्र कम पड़ने के चलते आधा घंटे तक मतदान रुका रहा। यहां कुल 207 डेलीगेट में से 102 डेलीगेट निर्विरोध चुने जा चुके थे। 105 में से 104 सीटों पर मतदान कराया गया, जिसमें एक सीट पर नामांकन ही नहीं हुआ था। लिहाजा एक सीट रिक्त रह गई।
पलियाकलां। पलिया समिति के डेलीगेट चुनाव को सुबह से ही प्रत्याशियों में अपने अपने पक्ष में वोट डलवाने की होड़ शुरू हो गई थी। सबसे लंबी कतार अतरिया क्षेत्र के बूथों पर देखी गई। समिति के 33 डेलीगेट पदों के लिए चुनाव हुआ। मतदान के लिए समिति में 18 बूथ बनाए गए थे, जिस पर शाम तीन बजे तक करीब 6415 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे मतगणना शुरू हुई और देरशाम तक 33 पदों पर जीत हार की घोषणा कर दी गई। इस दौरान आरओ सुनील सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट वीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

--
हार गए निवर्तमान चीनी मिल उपाध्यक्ष, कुलदीप जीते
निघासन। बेलरायां समिति के नौरंगाबाद फार्म के दिलचस्प चुनाव में कुलदीप सिंह और अमनदीप सिंह जीत गए, जबकि चीनी मिल के निवर्तमान उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह बब्बू को कड़ी हार का सामना करना पड़ा। मतगणना से पहले ही अपनी हार मानकर बब्बू चले गए। करीब 77 फीसदी पड़े हुए मतदान में अमनदीप सिंह को 345, कुलदीप सिंह को 306 और गुरजीत सिंह बब्बू को 111 ही मत प्राप्त हो सके। अमनदीप और कुलदीप सिंह की जीत की खुशी में लोगों ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed