फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight-year-old girl dies in collision with private bus

प्राइवेट बस की टक्कर से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

Thu, 02 Jun 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Eight-year-old girl dies in collision with private bus
ओयल। लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर ओयल पुलिस चौकी के ठीक सामने एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सड़क पार कर रही आठ वर्षीय बच्ची को सामने से टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली सदर के गांव मड़राही निवासी अमर सिंह यादव की आठ वर्षीय पुत्री सुमन उर्फ मोना बुधवार को अपनी मां के साथ ओयल निवासी ताऊ धर्मेंद्र के घर दावत में शामिल होने जा रही थी। बताते हैं कि रास्ते में सुमन उर्फ मोना रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के सामने सड़क के दूसरी ओर लगे फ्रीजर से पानी लेने जा रही थी, तभी लखीमपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची उछलकर डिवाइडर में टकराई फिर वापस बस के नीचे आ गई। बस के पिछले पहिया के नीचे आकर गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने बच्ची को बाइक से एमसीएच विंग ओयल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस द्वारा घायल बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रही प्राइवेट बस को राहगीरों ने दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतका की दादी रामप्यारी ने बताया कि वह कस्बे के मोहल्ला एकतानगर निवासी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्य में शामिल होने आई थी। अचानक घटी इस दुर्घटना से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed