फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eight miscreants who robbed mobile phones were caught by the police

Lakhimpur Kheri News: पुलिस की पकड़ में आए मोबाइल लूटने वाले आठ बदमाश

Thu, 28 Dec 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Eight miscreants who robbed mobile phones were caught by the police
अभियुक्तों के पास से बरामद हुआ चोरी का सामान। संवाद।
लखीमपुर खीरी/ममरी। हैदराबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने आठ अभियुक्तों को पकड़कर मोबाइल लूट और चोरी की चार घटनाओं का खुलासा किया है। छह अभियुक्त झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। जबकि दो सदर कोतवाली इलाके के हैं। अभियुक्तों के पास से 67 मोबाइल, बाइक, अवैध तमंचा और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि हैदराबाद थाना पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मोबाइल लूट और चोरी करने वाले आठ अभियुक्ताें को पकड़ा है। अभियुक्तों में झारखंड के जिला साहेबगंज के तालझारी थाने के गांव महाराजपुर निवासी शेख लाडला, मोहम्मद हफीज, शेख मुजफ्फर व पश्चिम बंगाल के जिला मालदा के गांव कालिया चक निवासी हसीमा मुस्तफा, बिहार के कटिहार जिले के बेरिया नवाबी टोला निवासी शेख जिगर, शेख मुबारक शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके साथ गोलहापुर मजरा छाउछ निवासी सैफ अली व अबरार को भी पकड़ा गया है। अभियुक्तों ने हैदराबाद थाने के भेलावां मोड पर रिजवान अली का मोबाइल छीन लिया था। सब्जी लेेने गए मितौली निवासी नूर मोहम्मद का मोबाइल भी चोरी किया था। इसके अलावा खीरी में लगुचा बाजार से अनिल कुमार व पढुआ के ढखेरवा बाजार में शत्रोहनलाल का मोबाइल चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िताें की तहरीर पर संबंधित थानों पर मोबाइल चोरी व लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 67 मोबाइल, एक बाइक, स्कूटी, अवैध असलहा व 1360 रुपये नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed