{"_id":"60f864658ebc3efbe37e8e9f","slug":"eid-ul-azha-prayers-offered-under-kovid-protocol-lakhimpur-news-bly453796622","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रोटोकाल के तहत अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रोटोकाल के तहत अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमाज के बाद शुरू हुआ कुर्बानियों का सिलसिला, मस्जिदों के बाहर तैनात रहा पुलिस बल
लखीमपुर खीरी। जिले भर में में ईद-उल-अजहा के मौके पर बुधवार सुबह से ही नमाज और कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। बहुत ही सादगी के साथ लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। लोगों ने सीमित संख्या में मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा।
खीरी कस्बे में करीब दो दर्जन मस्जिदों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। नमाज के दौरान मुल्क में खुशहाली और कोरोना महामारी के खात्मे के लिए दुआ मांगी गई। इस दौरान मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि अंजुमन इस्लामिया ने शासन की मंशा के अनुरूप कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए कस्बे की ऐतिहासिक ईदगाह पर नमाज नहीं अदा की। कुर्बानी के अवशेष नगर पंचायत द्वारा खोदे गए गड्ढे में डाले गए।
गोला गोकर्णनाथ। नगर की मोहम्मदी रोड स्थित जामा मस्जिद में हाफिज नसीम, कोठी भट्ठा वाली मस्जिद में मौलाना महमूद अली, नूरी मस्जिद ऊंची भूड़ में मौलाना आसिफ रजा ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा गौसिया मस्जिद गौसगंज राजेंद्र नगर में मौलाना हसन रजा, केडिया फार्म मस्जिद में मौलाना अफसर अली, इस्लाम नगर मस्जिद में कारी कफील अहमद, ईदगाह मस्जिद में डॉ. अलीम ने नमाज अदा कराई। नूरी मस्जिद, नीची भूड़ में मौलाना हसीब, अजमेरी मस्जिद, अर्जुन नगर में मौलाना फैयाज, पुरानी मस्जिद, अर्जुन नगर में मौलाना नईम खान नेे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बकरीद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
पसगवां। कोविड-19 गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए सीमित संख्या में लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। पसगवां, जंगबहादुरगंज, सुनौरिया, कोटामुगल, सिसौरा नासिर, सिसौरा शहामत, इब्राहिमपुर, किरियारा, मानाखेड़ा, मोहम्मदपुर ताजपुर चकपिहानी आदि स्थानों में ईद उल अजहा का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
बरबर। नगर की जामा मस्जिद में जावेद मौलाना, मस्जिद सब्जी मंडी में मौलाना जलीश, मस्जिद कुरैशियान में वशी अहमद ने नमाज अदा कराई। सभी नमाजियों ने मुल्क के अमन चैन के लिए दुआएं मांगी।
संसारपुर। संसारपुर, अंगदपुर, किशनपुर, सौंखिया की मस्जिदों में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए देश में खुशहाली और शांति के लिए नमाज पढ़ी गई।
मोहम्मदी। ईदुल अजहा की नमाज लोगों ने अकीदत के साथ अदा की और मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारा के साथ अमन चैन की दुआ मांगी।
मैलानी। नमाज के बाद सुन्नते इब्राहीमी को याद कर साहिबे निसाब हैसियतमंद लोगों ने घरों के अंदर बकरे की कुर्बानियां कर तबर्रूक को मजलूमों, रिश्तेदारों में तकसीम किया।
पलियाकलां। ईद-उल अजहा पर शहर की नूरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, रजा मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।
अमीरनगर। ईद उल अजहा की नमाज घरों और मस्जिदों में सामाजिक दूरी के साथ अदा की गई। मोबाइल के जरिए लोगों ने एक-दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद भेजी। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी लोग गले नहीं मिल सके।
मझगईं। ईद-उल अजहा पर राजकिशोर भारती और अभिषेक गुप्ता ने त्रिलोकपुर गांव में राशन किट मुहैया कराईं।
ममरी। कस्बा ममरी, हैदराबाद, मझगवां, मुडा विष्णु, गणेशपुर, खरगापुर, नयागांव, चांदा मऊ अलीपुर, अजान, घर धनिया, कोटवारा, वन बुदेली आदि जगहों पर ईद की नमाज घरों पर ही पढ़ी गई। बकरों की कुर्बानी देकर वतन की तरक्की और कोरोना वायरस के सफाई की दुआ मांगी।
निघासन। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए बुधवार को ईद उलअजहा की नमाज सुबह आठ से नौ बजे के बीच अता की गई। ज्यादातर जगहों पर लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी। इस दौरान एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता, तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडे, सीओ प्रदीप वर्मा और कोतवाल डीके सिंह समेत पुलिस अमला सुबह से ही इलाके में घूमता रहा।
तिकुनिया। गांव सहनखेड़ा मस्जिद गरीब नवाज, ईदगाह मस्जिद दांगा, दुखहरी मस्जिद पर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई।
मितौली। बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट रहा। एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ संदीप सिंह, एसओ अनिल सैनी सहित तमाम प्रशासनिक अमला क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते दिखे।
धौरहरा। तहसील क्षेत्र में बकरीद के मौके पर लोगों ने अपने घरों में रहकर नमाज अता की और मुल्क की सलामती की दुआ मांगी।