फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   egukesan

शिक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बच्चों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Oct 2019 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
egukesan
संपूर्णानगर। विचित्रनगर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा पांच के विद्यार्थी बृहस्पतिवार को गए तो थे परीक्षा देने, मगर उन्हें अपने ही शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ गया। यह नौबत तब आई जब बच्चों ने अंग्रेजी का पेपर सामने आने पर कहा कि आपने अंग्रेजी तो पढ़ाई ही नहीं है। इस पर शिक्षक ने कह दिया कि नकल मार लो। जब वे इसके लिए तैयार नहीं हुए तो परीक्षा कक्ष से बाहर निकालकर मैदान में धूप में बैठा दिया और वे परीक्षा से वंचित रह गए।
विज्ञापन

बाद में जब उनके अभिभावक पहुंचे तो बच्चों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षक सूरज कुमार पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए तो काफी वाद-विवाद हुआ। स्कूल के छात्र सूरज, संजीत, करन, धीरज, बलवंत, अशरफ अली, साहिल, शिवम, सनोज, आसिफ, अमर, दुर्गेश, अभिषेक, हजरत अली आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि स्कूल में न तो मध्याह्न भोजन सही से मिलता है और न ही दूध व फल दिए जाते हैं। आरोप है कि दूध रसोइया अपने घर ले जाती है। शिक्षक स्कूल में सफाई कराते हैं, मना करने पर धूप में बैठा दिया जाता है। बताया कि कुछ दिनों पहले एक अधिकारी आए थे तो शिक्षक ने उन्हें बता दिया था कि खीर, काजू, बादाम आदि दिया जाता है। यहां तक की बालिकाओं से भी अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन

इन आरोपों को हालांकि शिक्षक सूरज ने नकारा, कहा ये सब निराधार बातें हैं। उधर बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी किसी से मिली है, बीईओ पलिया को जांच के निर्देश दिए गए हैं। बीईओ पलिया ओंकार सिंह ने बताया कि वह जल्द जांच करेंगे और अगर शिक्षक दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed