{"_id":"8f42911b1b59c42671aa2f5c0094923e","slug":"education-minister-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा राज्यमंत्री ने किया कॉलेज का मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा राज्यमंत्री ने किया कॉलेज का मुआयना
पलियाकलां
Updated Fri, 19 Dec 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही कक्षाओं में जाकर छात्रों से कई प्रश्न पूछकर शिक्षा का स्तर जाना। उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामलाल रावत को कई निर्देश भी दिए।
शिक्षा राज्यमंत्री करीब 12:30 बजे अचानक बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज पहुंच गए। उस समय मध्यावकाश चल रहा था। उन्होंने प्रधानाचार्य श्यामलाल रावत से कहा कि वे कक्षाओं में स्वयं जाकर छात्रों की पढ़ाई देखेंगे। कोई शिक्षक उनके साथ न चले। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल और इंटर की चार कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से कई प्रश्न पूछे। इसमें विद्यार्थी कुछ का उत्तर दे सके तो कई प्रश्नों पर मौन रहे। इस अवसर पर उन्होंने कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षकों को मेहनत से पढ़ाने एवं घर से पढ़कर आने के निर्देश दिए।
शिक्षा राज्यमंत्री ने विद्यालय की साज-सज्जा और विकसित गुलाबों वाली वाटिका की प्रशंसा की। साथ ही प्रधानाचार्य को समय-समय पर स्वयं कक्षाओं में जाकर चेक करने के निर्देश भी दिए। कॉलेज के उपप्रबंधक राजेश कुमार ने शिक्षा राज्यमंत्री को कॉलेज में स्टाफ की बेहद कमी बताकर तत्काल शिक्षक दिलाने की मांग की। उन्होंने 26 कक्षाओं पर मात्र एक दर्जन शिक्षक होने की जानकारी भी दी। इस पर उन्होंने शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सूची मंागी। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार उनके साथ मौजूद रहे।