फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

आठ माह बाद 102 शिक्षकों को मिलेगी स्कूलों में तैनाती

Tue, 12 Oct 2021 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में पारस्परिक स्थानांतरण पर दूसरे जनपदों से आए 102 शिक्षकों को आठ माह बाद स्कूलों में तैनाती मिलेगी। मंगलवार सुबह 10 बजे से इन शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया फरवरी 2021 में हुई थी, जिसके बाद मार्च में दूसरे जनपदों से 103 शिक्षकों ने जिले में आमद कराई थी। इन शिक्षकों को उपस्थिति देने के लिए बीएसए कार्यालय बुलाया जाता रहा। इसके बाद कई महीने बीतने के बावजूद इन्हें स्कूलों का आवंटन नहीं किया जा सका। करीब सात महीने तक ये शिक्षक बीएसए कार्यालय में उपस्थिति लगाकर घर लौट जाते थे। अमर उजाला ने इस मामले को सितंबर 2021 में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका संज्ञान लेते हुए बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने इन शिक्षकों को अस्थाई तौर पर नगर क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षण कार्य करने के लिए संबद्ध किया था। अब शासन ने इन शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने के निर्देश हैं, जिससे बीएसए ने इन्हें स्कूल आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

बीएसए बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आए शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए स्कूल आवंटन की कार्यवाही मंगलवार को होगी। शासनादेश में वर्णित क्रमानुसार दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरुष, सामान्य महिला व सामान्य पुरुष को स्कूल आवंटित करने के लिए सुबह 10 बजे से बीएसए कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में बीईओ नगर शिक्षा को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र के स्कूलों में अस्थाई तौर पर संबद्ध किए गए शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने के दौरान बीएसए कार्यालय में उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed