फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

प्रियांशु ने जीता इको टूरिज्म फोटोग्राफी अवार्ड 2020

Fri, 24 Sep 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
education
वन मंत्री से पुरस्कार प्राप्त करते प्रियांशु। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय वाइल्डलाइफ चित्रकार सतपाल सिंह के शिष्य युवा फोटो आर्टिस्ट प्रियांशु त्रिपाठी को इको टूरिज्म फोटोग्राफी अवार्ड-2020 से पुरस्कृत किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के वन व पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने लखनऊ में प्रियांशु को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इको टूरिज्म फोटोग्राफी अवार्ड्स 2020 में जीव-जंतु श्रेणी में प्रियांशु के मोबाइल कैमरे से बनाए गए चित्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था। स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र प्रियांशु त्रिपाठी कला के अभ्यास के साथ साथ विगत चार वर्षों से गोमती और पर्यावरण के लिए बतौर वालंटियर सेवा कार्य भी कर रहे हैं। इससे पहले भी प्रियांशु के चित्र ने आल इंडिया मोबाइल फोटोग्राफी अवार्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। साथ ही उन्हें वर्ष 2021 का बेस्ट हैबिटेट फोटोग्राफर ऑफ द ईयर का खिताब भी मिल चुका है। देश में इन पुरस्कारों के अतिरिक्त प्रियांशु की दो तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्रांस और लंदन में भी चयनित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed