फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

बच्चों में बेहतर समझ पैदा करें शिक्षक : मंडलायुक्त

Mon, 06 Sep 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
education
अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर कमिश्नर रंजन कुमार के साथ सम्मानित शिक्षक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा परिषद और माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह किया गया, जिसमें 80 बेसिक और 80 माध्यमिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी/मंडलायुक्त रंजन कुमार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आवश्यकता व प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सुदूरवर्ती गरीब बच्चों के लिए यह योजना संजीवनी साबित हो रही है।
विज्ञापन

अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में समारोह का शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, नोडल अधिकारी/मंडलायुक्त रंजन कुमार ने डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, सीडीओ अनिल सिंह व सीएमओ डॉ शैलेंद्र भटनागर की मौजूदगी में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिक्षिका सरोजिनी सिंह व उनकी टीम ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की सोच व उम्मीद के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान करें। कार्यक्रम में विधायक सदर योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कमिश्नर रंजन कुमार, डीएम अरविंद कुमार चौरसिया, सीडीओ अनिल सिंह ने शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य व उनके अभिनव प्रयासों के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि गर्व का विषय है कि किसी न किसी विधा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। शिक्षक नई पीढ़ी को जन्म देते हैं। गुरु का जीवन में सर्वोच्च स्थान है, जो हमारे जीवन को एक नई दिशा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उत्तम पांडेय व रितु अवस्थी ने किया। कार्यक्रम के अंत में बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा अभियान के प्रशासनिक अधिकारी संजय शुक्ला, डायट प्राचार्य डॉ ओपी गुप्ता, एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अभ्युदय योजना का सूत्रपात करने वाले मंडलायुक्त हुए सम्मानित
आर्थिक दृष्टि से सुविधा विहीन एवं कोचिंग की फीस का वहन नहीं कर सकने वाले दूरदराज के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग एवं मार्गदर्शन के लिए अभ्युदय योजना का सूत्रपात करने वाले मंडलायुक्त रंजन कुमार को शिक्षक दिवस के अवसर पर डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, सीडीओ अनिल सिंह ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
--------------------
गोला में 38 शिक्षकों का सम्मान
गोला गोकर्णनाथ। विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति के शिक्षक सम्मान समारोह में एसडीएम अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक ही समाज को आगे ले जाता है। एसडीएम ने राम नरेश मिश्र, संजय शुक्ला, विश्वनाथ शुक्ला, अरविंद श्रीवास्तव, रूपेश सक्सेना, राजकुमार कश्यप, आलोक तिवारी, संजीव दिक्षित, नीरज दीक्षित, महेंद्र वर्मा, सूरज प्रसाद गुप्ता, श्री प्रकाश सिंह, राजेश कश्यप, राम नरेश वर्मा, हुलास राम, संजय तिवारी, अनुज खरे, सुरेश त्रिवेदी, अवनेश मिश्र, डीपी श्रीवास्तव, रविंद्र भूषण सिंह, सतीश सोनवानी, प्रिया सहित 38 शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन समिति महामंत्री शैलेंद्र सक्सेना ने किया। समिति अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीओ एसएन तिवारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा इंडियन हेरिटेज एकेडमी और आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में भी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

मितौली। ब्लॉक स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह प्राथमिक विद्यालय रतहरी में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह ने उत्कृष्ट शिक्षक चयन सूची के आधार पर न्याय पंचायत में 13 शिक्षकों को प्रेरक शिक्षक सम्मान से नवाजा। बतौर मुख्य अतिथि जिला मंत्री बृजेश सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य /उप शिक्षा निदेशक लखीमपुर द्वारा प्रदत्त प्रेरक शिक्षक सम्मान प्रशस्ति पत्र सौंपा। सम्मान समारोह के दौरान सहायक अध्यापक नाहिद परवीन, कुसुम चतुर्वेदी, योगेश शुक्ला, विमल वर्मा, विनय कुमार पांडे, सुमित मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed