फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

स्कूल खुले पर बारिश के कारण बच्चे रहे नदारद

Wed, 25 Aug 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
education
राजकीय हाईस्कूल पिपरी चौराहा में पढ़ाई करते छात्र। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर सभी बोर्डों से संबद्ध कक्षा छह से आठ तक के समस्त स्कूल मंगलवार से खुल तो गए, लेकिन पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। अल सुबह बारिश शुरू हो गई, जो रुक रुक दस बजे तक होती रही। ऐसे में निजी से लेकर सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बेहद कम रही। वहीं शहर के निजी एवं सरकारी विद्यालय पीईटी के पेपर के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। ऐसे में मंगलवार को पढ़ाई पूरी तरह से बाधित रही।
विज्ञापन

करीब 150 दिन बाद अंग्रेजी से लेकर हिंदी एवं अन्य बोर्ड के विद्यालय खुले। अधिकतर अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी की, लेकिन मंगलवार अल सुबह शुरू हुई बारिश ने अभिभावकों और बच्चों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। स्कूल जाने को तैयार हुए बच्चे बारिश के कारण मायूस होकर रह गए। हालांकि कुछ विद्यालयों में छात्र पहुंचे, जिनकी संख्या बहुत कम रही। आवास विकास स्थिति डॉ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार अवस्थी ने बताया कि बरसात के कारण छह, सात एवं आठ में पंजीकृत करीब 200 छात्रों के सापेक्ष मात्र 25 बच्चे ही स्कूल आए। जबकि अधिकतर विद्यालयों में पीईटी परीक्षा केंद्र होने के कारण पठन पाठन स्थगित रहा।
विज्ञापन

बिजुआ। कई माह बाद मंगलवार को खुले स्कूलों पर बारिश ने ग्रहण लगा दिया। सुबह छह बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश शाम तीन बजे तक जारी रही। ऐसे में बच्चे तो स्कूल नहीं गए, लेकिन शासन के निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीरनगर। कक्षा छह से आठ तक के स्कूल तो खुले, लेकिन छात्रों की संख्या न के बराबर रही। जहीर हसन अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेश कुमार गुप्ता ने बताया पहले दिन था छात्रों की संख्या बेहद कम रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमीरनगर में कक्षा छह, सात और आठ के कुल 25 बच्चे उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य दीप्ति बाजपेई ने बताया कि पहला दिन था और सुबह से बारिश होने के कारण छात्र स्कूल नहीं आ सके। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरिया में मात्र 12 छात्र ही आए।
--
पलिया और मोहम्मदी में दिखा बच्चों में उत्साह
पलियाकलां। शहर के अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के स्कूलों में मंगलवार से फिर पढ़ाई शुरू हो गई। बच्चे भी स्कूल जाने के लिए उत्साहित दिखे। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीएल भार्गव ने बताया कि गेट पर बच्चों के हाथ सैनिटाइज किए गए। मास्क लगाकर ही उन्हें विद्यालय में आने की अनुमति दी गई। उन्होंने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक दिन पहले की पूरे कॉलेज परिसर को सैनिटाइज करा दिया था।

मोहम्मदी। ब्लॉक क्षेत्र के 88 जूनियर हाईस्कूल स्कूल मंगलवार को खुल गए। बीईओ जगन्नाथ यादव ने बताया कि पहले दिन दो स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय बहादुर नगर में 10 और प्राथमिक विद्यालय गुरैला में 11 बच्चें मौजूद रहे। स्कूलों में मिड-डे-मील भी बना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed