फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   education

स्कूलों में जल्द शुरू हो पढ़ाई, शिक्षकों को मिले सुविधाएं

Mon, 05 Jul 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
education
लखीमपुर खीरी। स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों को मानदेय देने एवं बिजली बिल, बैंक से लिए गए कर्ज के ब्याज में छूट देने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को ज्ञापन देकर निजी स्कूलों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मानदेय दिए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना के कारण निजी स्कूल एवं कॉलेज पिछले साल से बंद हैं। इनके खुलने की नौबत नहीं आ पा रही।
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई होने के बावजूद अभिभावक शुल्क नहीं जमा कर रहे। जबकि जीविका चलाने के लिए शिक्षक वेतन मांगते हैं। फीस जमा न होने के कारण स्कूल प्रबंधन भी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में शिक्षकों को वेतन देना मुश्किल हो रहा है। संघ सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सीएम को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके परअरविंद गुप्ता, श्रवण सिंह कंबोज, आचार्य संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
प्रमुख मांगे
-शिक्षक व कर्मचारियों को सामान्य जीवन निर्वहन के लिए पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाए।
- कोरोना काल के समय का बिजली बिल, बैंक कर्ज का ब्याज, वाहनों की फिटनेस आदि में छूट मिले।
- अभिभावकों को छात्रों का शुल्क जमा करने के लिए आदेश जारी हो।
-कोरोना काल में मृत शिक्षक, प्रबंधक एवं कर्मचारियों के आश्रितों को अनुदान राशि दी जाए।
- ऑनलाइन पढ़ाई के लिए नेटवर्क दुरुस्त किया जाए।
- प्रवेश के लिए पूर्व विद्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाए।
- प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई शुरू कराई जाए।
-
ग्रामीण क्षेत्रों ने भी सौंपे गए ज्ञापन
धौरहरा। सोमवार को प्राइवेट विद्यालय के संचालकों ने एसडीएम धौरहरा रेनू को मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया और समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान दि एलीट एकेडमी प्रबंधक रिम्पी सेठी, प्रधानाचार्य अफजल हुसैन कलुवापुर, काउंसलर सौम्यता मेमोरियल स्कूल मोहित अवस्थी, ललित बाजपेयी सरदार पटेल एकेडमी ढखेरवा चौराहा आदि स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को अनुज खरे की अगुवाई में स्ववित्तपोषित स्कूलों के प्रबंधकों ने विभिन्न मांगों को लेकर 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम अखिलेश यादव को सौंपा है। इस मौके पर मोहित कनौजिया, संजीव शुक्ल, महेंद्र वर्मा, संजय तिवारी, श्रीप्रकाश सिंह, दीप बाजपेई, नीरज दीक्षित, राजकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।

मितौली। स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक संघ की तहसील इकाई मितौली ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम दिग्विजय सिंह को सौंपा। इस दौरान घनश्याम प्रजापति, विपिन वर्मा, संतोष राठौर, अश्विनी प्रजापति, जीएल मौर्य, विश्व प्रताप सिंह, अनूप शुक्ला, संतकुमार वर्मा आदि कई स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed